Advertisement

दामाद के भाई ने साथी के साथ मिल की थी हत्या, दो गिरफ्तार

राघवी के दोहरे हत्याकांड का खुलासा, एक आरोपी फरार

 

Advertisement

बेटी को ससुराल नहीं भेज रही थी मंजूबाई बात करने बुलाया और मार डाला

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। राघवी थाने के खुरचनिया प्रताप इलाके में गुरुवार को हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला के दामाद के भाई ने ही अपने साथी के साथ मिलकर हत्या की थी। उसने बातचीत के लिए महिला को खुरचनिया प्रताप इलाके में बुलाया था। यहां विवाद बढ़ा तो बात हाथापाई से हत्या तक पहुंच गई।

Advertisement

दरअसल गुरुवार को राघवी थाने के महुडीपुरा रोड के पास खुरचनिया प्रताप इलाके में खेत में बैलाखेड़ा निवासी कालूराम पिता पर्वतलाल वर्मा (40) और मंजूबाई शर्मा पति सत्यनारायण शर्मा (42) के शव लहूलुहान हालत में मिले थे। भौतिक, परिस्थितिजन्य, वैज्ञानिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य अनुसंधान के आधार पर मामला हत्या का था। पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

दोनों को घेरकर ताबड़तोड़ किए थे वार

Advertisement

टीआई वीरेंद्र सिंह बंदेवार ने बताया कि मंजूबाई का पति सत्यनारायण हलवाई का काम करता है। दोनों की सात संतानें हैं। इनमें छह पुत्री और एक पुत्र है। इनकी चौथे नंबर की पुत्री की शादी बरखेड़ा बुजुर्ग के रहने वाले २४ साल के अनिल पिता आनंदीलाल से हुई है। उसकी पत्नी शादी के बाद भी बार-बार मायके चली आती है। इससे अनिल परेशान रहता है। इस बार भी वह मायके आई हुई थी और वापस नहीं लौट रही थी। दोनों परिवारों के बीच बातचीत भी हुई लेकिन मंजूबाई बेटी को भेजने को तैयार नहीं थी। गुरुवार को अनिल के बड़े भाई कालूराम ने मंजूबाई को बातचीत के लिए घटनास्थल पर बुलाया था।

वह मोटरसाइकिल से कालूराम वर्मा के साथ बातचीत करने आई थी। अनिल का भाई कालूराम अपने दोस्त घट्टिया की नवदुर्गा कॉलोनी के पीछे रहने वाले रफीक पिता मुबारक के साथ आया था। रफीक पेशे से ड्राइवर है। उसकी दोस्ती कालूराम से पेट्रोल पंप पर हुई थी। कालूराम पेट्रोल पंप पर काम करता है। बातचीत शुरू हुई और बढ़ते-बढ़ते हाथापाई पर आ गई। ऐसे में कालूराम और रफीक आक्रोशित हो गए। रफीक ने मोटरसाइकिल में रखा ट्रक के नट-बोल्ट खोलने का पाना निकाल लिया और हमला बोल दिया। मंजू और कालूराम वर्मा ने भागने की कोशिश की लेकिन दोनों ने उनको घेर लिया और ताबड़तोड़ कई वार किए। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। अपराध को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

मुखबिर से मिला क्लू, दामाद को उठाया तो खुला राज

पुलिस को मुखबिर से मंजूबाई के खुरचनिया प्रताप जाने का क्लू मिला था। यह भी पता चला था कि बेटी के रिश्ते के संबंध में वह बात करने जा रही है। ऐसे में पुलिस ने मंजूबाई के दामाद को उठाया तो उसने अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने अनिल और कालूराम को गिरफ्तार कर लिया है। रफीक फरार है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें