Advertisement

परिवार ममेरे भाई की सगाई में गया था, युवक ने लगा ली फांसी

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शंकरपुर में रविवार को एक युवक द्वारा फांसी लगाकर जान देने का मामला सामने आया है। घटना के वक्त मृतक का परिवार ममेरे भाई की सगाई में मताना गया था।

 

Advertisement

मृतक का नाम अरविंद पिता हीरालाल बगाना (24) निवासी शंकरपुर है। रविवार को परिवार सुबह से ही एक मताना गया था। अरविंद को भी साथ जाना था लेकिन उसने इंकार कर दिया और घर पर ही रुक गया। शाम को जब परिवार के सदस्य वापस लौटे, तो उन्होंने अरविंद का शव घर के भीतर रस्सी के फंदे से लटका हुआ देखा। तुरंत इसकी सूचना पंवासा थाना पुलिस को दी।

पंवासा थाना पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता चल सके। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है। अरविंद के परिवार में माता-पिता, पत्नी के अलावा दो बच्चे भी हैं। पेशे से मिस्त्री अरविंद को परिजनों ने कभी आर्थिक तंगी में भी नहीं देखा। परिवारजन खुद इस घटना से सकते में हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें