Advertisement

मकान बेचने से मना किया तो चाकू मारे

उज्जैन। नीलगंगा थाना क्षेत्र में एक युवक को पड़ोसी ने रंजिशवश चाकू मारकर गंभीर घायल कर दिया। युवक को पीठ व गाल पर चाकू की गंभीर चोंटे आई हैं। घायल युवक विजय पिता ओमप्रकाश (32) निवासी राजीव रत्न कॉलोनी नीलगंगा है। चरक अस्पताल में इलाज करा रहे विजय ने बताया कि वो सब्जी बेचता है।

 

Advertisement

माता-पिता का देहांत हो चुका है। शादी हुई नहीं। परिवार में कोई और नहीं है। इस कारण पड़ोसी जीवन उसे पहले भी कई बार अपना मकान बेचने के लिए उस पर दबाव बना चुका है। वो कई बार धमका भी चुका है। रविवार रात को जीवन ने बेटे अजय के साथ विजय के साथ विवाद किया और चाकू मारकर घायल कर दिया। नीलगंगा पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें