Advertisement

महाकाल मंदिर का ग्रेनाइट बढ़ा सकता है परेशानी

यूडीए सीईओ-मंदिर प्रबंध समिति प्रशासक ने पत्थर पर नंगे पैर रख किया ट्रायल

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में हाल ही में लगाया गया ग्रेनाइट बारिश के सीजन में फिसलन पैदा कर सकता है। यहां लगाया गया मुख्य ग्रेनाइट तो फिसलन मुक्त है लेकिन डिजाइन के लिए लगा ब्लैक ग्रेनाइट बारिश में दर्शनार्थियों के लिए मुसीबत पैदा कर सकता है।

रविवार को मंदिर प्रबंध समिति प्रशासक प्रथम कौशिक ने मंदिर परिसर का दौरा किया। उनके साथ यूडीए सीईओ संदीप सोनी भी थे। यह पत्थर उस समय मंदिर में लगाया गया था, जब संदीप सोनी प्रबंध समिति के प्रशासक होते थे। शनिवार को दोनों अधिकारी शिखर दर्शन ग्राउंड से वाटर लीकेज जांच करने पहुंचे थे। फिसलन की शिकायत पर इन्होंने नंगे पैर पत्थर पर ट्रायल भी किया। हालांकि किसी ने स्पष्ट नहीं किया कि ये पत्थर बारिश में परेशानी खड़ी करेंगे या नहीं।

Advertisement

ड्रेनेज ठीक करने के निर्देश प्रशासक ने बारिश के दौरान परिसर में पानी जमा नहीं होने देने और श्रद्धालुओंका रास्ता सुगम बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्रेनेज सिस्टम को ठीक करने और परिसर में काम कर रहे सरकारी विभाग और एजेंसियों को तालमेल बेहतर रखने का कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर काम रुकना नहीं चाहिए।

क्वालिटी से समझौता नहीं, समय में हों काम
निरीक्षण के दौरान प्रशासक ने निर्माण एजेंसियों और ठेकेदारों को हिदायत भी दी कि सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने निर्धारित समय-सीमा के भीतर काम पूरे करने के निर्देश दिए। आने वाले प्रमुख त्योहारों और मानसून (वर्षा ऋतु) को ध्यान में रखते हुए प्रशासक ने अधिकारियों को कहा कि निर्माण कार्यों की वजह से मंदिर आने वाले दर्शनार्थियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें