Advertisement

सिंहस्थ की तैयारियों का जायजा लेने ट्रैक पर उतरे डीआरएम

उज्जैन-बाकानियां भौरी खंड देखा, स्टेशनों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिंहस्थ 2028की तैयारी के क्रम में मंगलवार को डीआरएम अश्विनी कुमार ने उज्जैन से बाकानिया भौरी तक के स्टेशनों का मुआयना किया। उन्होंने स्टेशनों पर यात्रिी सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। दरअसल, डीआरएम वरिष्ठ शाखा अधिकारियों के साथ बाकनिया-भौंरी से उज्जैन रेल खंड तक का विंडो ट्रेलिंग करते निकले। इस दौरान उन्होंनेे सीहोर, शुजालपुर और मक्सी स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्य देखें। पिंगलेश्वर, पंवासा, नईखेड़ी तथा उज्जैन स्टेशनों पर सिंहस्थ मेले की तैयारियां परखीं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा पर रहेगा फोकस
डीआरएम ने यात्री सुविधाओं, स्टेशन पर अचानक बढऩे वाली भीड़ प्रबंधन (क्राउड मैनेजमेंट), सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। निर्माण कार्यों से जुड़ी एजेंसियों और संबंधित रेल अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिंहस्थ के सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, इसमें किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं होगी।

Advertisement

सीहोर स्टेशन पर बनेगा क्राउड होल्डिंग एरिया
जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि सिंहस्थ के दौरान यात्रियों के भारी दबाव को नियंत्रित करने के लिए सीहोर स्टेशन पर क्राउड होल्डिंग एरिया (भीड़-रोकथाम क्षेत्र) बनाया जा रहा है। इसका काम तकनीकी एजेंसी राइट्स कर रही है। सीहोर स्टेशन पर एक 12 मीटर चौड़ा नया फुटओवर ब्रिज भी बनाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रास्ट्रक्चर) अक्षय कुमार सहित रतलाम मंडल के अन्य वरिष्ठ इंजीनियर और अधिकारी भी साथ थे।

गोल्डन टेंपल मेल अगले छह महीने तक बांद्रा टर्मिनस से चलेगी
उज्जैन। पश्चिम रेलवे की सबसे पुरानी लंबी दूरी की ट्रेन गोल्डन टेंपल मेल (फ्रंटियर मेल) अगले छह महीने तक बांद्रा टर्मिनस से चलेगी। पीआरओ मुकेश कुमार ने बताया कि मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर निर्माण काम होना है। ऐसे में कुछ ट्रेनों को बांद्रा टर्मिनस रेलवे स्टेशन पर स्थानांतरित किया गया है। इसके मुताबिक ट्रेन संख्या 12903 मुंबई सेंट्रल-अमृतसर गोल्डन टेंपल मेल 17 फरवरी, 2027 तक मुंबई सेंट्रल के बजाय बांद्रा टर्मिनस से ही ओरिजिनेट होगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 12904 अमृतसर-मुंबई सेंट्रल गोल्डन टेंपल मेल 15 फरवरी, 2027 तक बांद्रा टर्मिनस पर टर्मिनेट होगी।

Advertisement

मैसूरू-मदार साप्ताहिक के फेरे बढ़ाए
उज्जैन। यात्रियों की सुविधा और ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान बढ़ी मांग को देखते हुए रेलवे ने मैसूरू-मदार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ा दिए हैं। पीआरओ मुकेश कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 06281 मैसूरू-मदार स्पेशल 11 जुलाई और ट्रेन संख्या 06282 मदार-मैसूरू स्पेशल 13 जुलाई तक विस्तारित की गई है। ट्रेनों के आगमन/प्रस्थान समय, ठहराव और संरचना में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें