Advertisement

हरिफाटक से बेगमबाग तक नहीं चलेंगे ई-रिक्शा-ऑटो

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। महाकाल क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए अब हरिफाटक से बेगमबाग होते हुए नीलकंठ द्वार तक ई-रिक्शा और ऑटोरिक्शा नहीं चलेंगे।

 

Advertisement

ट्रैफिक व्यवस्थित करने के लिए डीएसपी (यातायात) दिलीप परिहार एवं थाना प्रभारी (यातायात) इंद्रपाल सिंह ने ऑटो एवं ई-रिक्शा संघ के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई थी। इसमें प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक मैनेजमेंट और आमजन की सुविधाओं पर चिंतन किया गया। सभी ने तय किया कि हरिफाटक क्षेत्र बेगमबाग होते हुए नीलकंठ द्वार मार्ग पर ऑटो एवं ई-रिक्शा का संचालन नहीं किया जाएगा, इस मार्ग पर यातायात का दबाव कम किया जा सके।

ऑटो एवं ई-रिक्शा संघ के पदाधिकारियों ने यातायात व्यवस्था को ठीक रखने के लिए पुलिस प्रशासन को हर तरह का सहयोग देने का आश्वासन दिया। पुलिस अफसरों ने भी उन्हें हर तरह के सहयोग का भरोसा दिया है। बैठक में यातायात पुलिस के अधिकारी एवं ऑटो-ई रिक्शा संघ के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें