Advertisement

सीवरेज कार्य में मिली लापरवाही, एजेंसी पर लगाया 5 लाख रुपए का जुर्माना

वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की व्यवस्था देखने निकले निगमायुक्त

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा बुधवार को वार्डों में डोर -टू डोर कचरा कलेक्शन की व्यवस्था देखने निकले। वार्ड 42 में सीवरेज काम में लापरवाही मिली, यहां निर्माण एजेंसी का काम ठीक नहीं मिला तो उन्होंने 5 लाख रुपाए का जुर्माना लगा दिया। दरअसल, शहर में पिछले चार दिन से नियमित बारिश हो रही है। खासकर शाम के समय। ऐसे में सफाई व्यवस्था की हालत गड़बड़ाने की आशंका है। इसकी ही मॉनिटरिंग करने के लिए निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा वार्ड क्रमांक 8 एवं 42 का मुआयना करने निकले थे। एक वार्ड नए शहर और दूसरा पुराने शहर का है। उन्होंने डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाहन रोजाना वार्डों में भेजने के निर्देश दिए। इसी तरह घर से ही गीला एवं सूखा कचरा पृथक-पृथक एकत्रित करने का कहा।

कलेक्शन में लापरवाही सहन नहीं
सेठी नगर, पूजा नगर में निगम आयुक्त ने कहा कि कचरा कलेक्शन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारियों एवं सफाई व्यवस्था से जुड़ी एजेंसियों को उन्होंने निर्देशित किया कि कलेक्शन वाहनों में कचरे का पृथक्करण एजेंसी प्रतिनिधियों एवं हेल्परों की निगरानी में करें।

Advertisement

सफाई मित्रों को सुरक्षा मानक का पालन करने की हिदायत
निगमायुक्त ने सफाई मित्रों के लिए सुरक्षा मानकों का पालन की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सफाई मित्रों के पास रेनकोट, गमबूट एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों होने चाहिए। उन्होंने नाले-नालियों, चैंबरों की नियमित सफाई एवं आवश्यकतानुसार ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव के निर्देश भी दिए। इस दौरान अमृत 2.0 योजना के सीवरेज कार्यों की प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर संबंधित एजेंसी एन.पी. पटेल पर 5 लाख रुपए की पैनल्टी लगाने के निर्देश दिए।

यह भी कहा

Advertisement
  • अंकपात मार्ग, ग्यास का बाड़ा एवं काजीपुरा क्षेत्र में ऐसे सीवर लाइन से पाइप कनेक्शन वाले मकानों की सूची बनाने का कहा।
  • नालियों के अतिक्रमण हटाकर नियमित सफाई करने, जलभराव वाले क्षेत्रों की पहचान और यहां जल निकासी की व्यवस्था करने का कहा
  • बारिश को देखते हुए जर्जर एवं क्षतिग्रस्त भवनों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें