Advertisement

बंजारा समाज के युवकों से थी रंजिश आगर रोड पर दूसरों को पीट दिया

उज्जैन। आगर रोड पर महेंद्र शोरूम के सामने कुछ युवकों ने घट्टिया क्षेत्र के करीब चार-पांच श्रमिकों को रोककर पीट दिया। बाद में पता चला कि वे हमला किसी और पर करने आए और पिटा कोई और गए।

 

Advertisement

पुलिस के मुताबिक दुर्गाकॉलोनी घट्टिया निवासी राकेश पिता रामप्रवेश मालवीय को ज्यादा चोंट आई और उसे चरक अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि उसे साथी अनीस पिता राधेश्याम गेहलोत निवासी घट्टिया, विकास चावड़ा पिता मेहरबान सिंह बंजारा निवासी निपानिया गोयल, नीतेश पिता राधेश्याम चौहान निवासी निपानिया, व पिंटू पिता चंदरसिंह कछावा निवासी घट्टिया को भी चोंटे आई हैं। घायल राकेश ने बताया कि वो मिस्त्री का काम करता है और काम के लिए अपने साथियों के साथ रोज उज्जैन आता है। बुधवार को यह सभी घर लौट रहे थे। तभी आगर रोड पर महेेंद्र शोरूम के आगे राजस्थानी ढाबे के पास करीब 15-20 अज्ञात युवकों ने इन्हें रोका और हमला कर दिया।

दो दिन पहले ही हुआ था झगड़ा
राकेश ने बताया कि ढाबे पर दो दिन पहले इन युवकों को घट्टिया के बंजारा समाज के युवकों से झगड़ा हुआ था। उसी की रंजिश के तहत इन लोगों ने हमला कर दिया। जबकि उन युवकों से उनका कोई लेनादेना नहीं है। चिमनगंज पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

Advertisement

शराब पीकर हंगामा कर रहे इंदौरी को पीटा
उज्जैन। हरसिद्धि चौराहे पर शराब पीकर हंगामा कर रहे इंदौर युवक को स्थानीय लोगों ने पीट दिया। घायल युवक राहुल पिता राजेेंद्र राठौर (३०) निवासी चंदन नगर इंदौर बुधवार को उज्जैन में हरसिद्धि मंदिर क्षेत्र में रहने वाली वाली बहन रोशनी के घर आया था। यहां उसने काफी शराब पी ली और नशे की हालत में रात ९ बजे हरसिद्धि चौराहे पर जा पहुंचा। वहां वह लोगों से अभद्रता कर रहा था तभी कुछ लोगों ने उसे पकड़कर पीट दिया। घायल राहुल का चरक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जमीन विवाद को लेकर पड़ोसियों में मारपीट

Advertisement

उज्जैन। बोवनी का वक्त नजदीक आते ही पड़ोसियों के बीच जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटनाएं शुरू हो गई हैं। बुधवार को ग्राम बरखेड़ा जागीर थाना उन्हेल में सुगनबाई पति श्रवण पंवार पर पड़ोसी खेत मालिक बबलू, दिलीप, यशोदा बाई और तैता बाई ने उन पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दोनों पक्षों के बीच जमीन विवाद चल रहा है और पिछले साल सीमांकन भी हुआ था, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ।
इसी तरह महिदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम महू में रामलाल पिता जोगीचंद्र और भीमा डाबी पिता धन्ना के बीच जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई है। दोनों पक्षों के बीच पथराव भी हुआ जिसमें करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। महिदपुर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण कायम किया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें