घूरने की बात पर सिंघम और उसके साथियों ने युवक को जमकर पीटा

उज्जैन। बीती रात चौराहे पर टहल रहे युवक के साथ कुछ लोगों ने घूरने की बात को लेकर जमकर मारपीट की। घायल हालत में उसे चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अजय पिता बसंतीलाल जटिया (29) निवासी बालाजी परिसर शुक्रवार रात 9 बजे चौराहे पर टहल रहा था। यहां सिंघम और चार-पांच साथी खड़े थे।

Advertisement
इसी दौरान घूरने की बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ा तो सिंघम और उसके साथियों ने अजय पर हमला कर दिया और उसे लात-मुक्कों से जमकर पीटा। इससे वह घायल हो। सिर में चोट के चलते उसे इलाज के लिए तत्काल चरक अस्पताल ले जाया गया जहां वह भर्ती है।
Advertisement









