Advertisement

सीएम ने साझा की शालिगराम जी के साथ की यादें

शालिगराम तोमर स्मृति राष्ट्रसेवी सम्मान से मोघे और देवधर सम्मानित

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज भोपाल/उज्जैन। भोपाल के रवींद्र भवन में शुक्रवार को लोगों की आंखें उस वक्त सजल हो गईं, जब सीएम डॉ. मोहन यादव ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री शालिगराम तोमर के साथ बिताए पलों को साझा किया। मालवा क्षेत्र में युवा नेताओं की फौज तैयार करने वाले तोमर की स्मृति सुन लोगों की आंखें भर आईं।

मौका था नवलय संस्था के शालिग्राम तोमर स्मृति राष्ट्र सेवी सम्मान समारोह । २७ साल पुरानी नवलय संस्था पिछले तीन साल से यह आयोजन कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्रीी कैलाश विजयवर्गीय, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, आरएसएस के प्रांत संघ चालक पूर्व जस्टिस अशोक पांडे, सांसद रजनीश अग्रवाल भी इस मौके पर उपस्थित थे। कार्यक्रम में एबीवीपी के पूर्व सह संगठन मंत्री 87 वर्षीय सदाशिव गौतम देवघर एवं बीएमएस के पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री रहे 88 वर्षीय अरविंद मोघे को सम्मानित किया गया।

Advertisement

दोनों कोएक एक लाख की राशि भेंट की गई। विजयवर्गीय औरपरमार ने भी शालिगराम जी के साथ बिताए अपने पलों को साझा किया। दोनों ने कहा कि उनके सानिध्य में काम करने की वजह से ही वे आज सब कुछ है। ऐसी विभूति की स्मृति में सम्मान समारोह करना सराहनीय कदम है। नवलय के अध्यक्ष राकेश कुमार जैन ने सीएम से स्व. शालिगराम तोमर की स्मृति को स्थाई बनाने के लिए उनके नाम से प्रदेश में एक नेतृत्व प्रशिक्षण केंद्र बनाने का अनुरोध किया। सीएम एवं नगरीय प्रशासन मंत्री ने इस पर विचार करने की सहमति प्रदान की और कहा कि यह केंद्र प्रदेश में युवा नेतृत्व तैयार करने में कारगर रहेगा। यह देश और प्रदेश की उन्नति में मील का पत्थर साबित होगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें