Advertisement

मिस्त्री को सांप ने डसा, मौत

घटना के बाद घर में ही घूम रहे सांप को सुबह पकड़ा

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। घर में सो रहे मिस्त्री को रात में जहरीले सांप ने डस लिया। दर्द के कारण मिस्त्री की नींद खुली, परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना नागझिरी क्षेत्र के गांधी नगर की है। यहां रहने वाले राजेश पिता रतनलाल मालवीय (40) रविवार रात घर में पत्नी व दो बच्चों के साथ सो रहे थे। रात करीब 1 बजे पैर में तेज दर्द होने से नींद खुली। उन्होंने वहां एक सांप को देखा तो तुरंत परिजनों को उठाया। राजेश को लेकर परिजन चरक अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान 1 घंटे के भीतर ही उनकी मौत हो गई। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Advertisement

इधर घटना के बाद सांप भी सुस्त हो गया और उसी कमरे में यहां वहां घूमता रहा। सुबह परिजनों ने फिर सांप देखा तो विशेषज्ञ को बुलाया। उन्होंने सुबह करीब 9 बजे कमरे से सांप को पकड़ लिया।

घायल की मौत: उज्जैन। तीन दिन पहले दुर्घटना में घायल युवक की रविवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक का नाम देवीलाल पिता रमेश चौहान (36) निवासी माणे सुसनेर है। तीन दिन पहले अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया था। सोमवार सुबह चरक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें