युवक का शव फांसी पर लटका हुआ मिला

उज्जैन। महाकाल मंदिर क्षेत्र में रविवार को अपंग आश्रम की गली की एक खाली दुकान के अंदर से युवक का शव फंदे से लटका मिला। महाकाल पुलिस ने शव को जिला अस्पताल में रखवाया है। सोमवार सुबह तक भी युवक की शिनाख्त नहीं हुई थी।

Advertisement
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक को मंदिर के आसपास भीख मांगते देखा गया है। शनिवार रात को भी वो लोगों से पैसे मांग रहा था। उसका नाम-पता कोई नहीं जानता। उसके हाथ पर सतीश और राधे-राधे गुदा है। टीआई गगन बादल ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं
Advertisement









