Advertisement

WhatsApp Username Feature: अब बिना मोबाइल नंबर शेयर किए करें चैट

WhatsApp ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए नया Username Feature लॉन्च करने का ऐलान किया है। इस फीचर की मदद से अब लोग अपना मोबाइल नंबर शेयर किए बिना केवल यूजरनेम के जरिए नए लोगों से बातचीत कर सकेंगे। कंपनी ने 29 जून से दुनियाभर में यूजरनेम बुकिंग शुरू कर दी है। हालांकि यह सुविधा सभी यूजर्स तक चरणबद्ध तरीके से पहुंचेगी।

 

Advertisement

जल्दी Username बुक करना क्यों जरूरी?

WhatsApp पर हर यूजरनेम यूनिक होगा। ऐसे में जो यूजर पहले अपना पसंदीदा यूजरनेम रिजर्व करेंगे, उनके मनचाहा नाम मिलने की संभावना अधिक होगी।

कैसे काम करेगा नया फीचर?

  • नए लोगों से चैट करते समय मोबाइल नंबर छिपा रहेगा।
  • सिर्फ आपका Username शेयर करके बातचीत शुरू की जा सकेगी।
  • मौजूदा कॉन्टैक्ट्स और पुराने चैट्स पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
  • एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन और सभी सुरक्षा फीचर्स पहले की तरह काम  करेंगे।

 

Advertisement

Username बनाने के नियम

  • लंबाई 3 से 35 कैरेक्टर होगी।
  • केवल छोटे अंग्रेजी अक्षर (a-z), अंक (0-9), डॉट (.) और अंडरस्कोर (_) का उपयोग किया जा सकेगा।
  • हर Username यूनिक होगा और बाद में बदला भी जा सकेगा।

Username Key से मिलेगी अतिरिक्त सुरक्षा

WhatsApp एक नया Username Key फीचर भी ला रहा है। इसे ऑन करने पर कोई अनजान व्यक्ति सिर्फ आपका यूजरनेम जानकर मैसेज नहीं भेज सकेगा। पहली बार चैट शुरू करने के लिए उसे आपकी सेट की गई Key दर्ज करनी होगी, जिससे स्पैम मैसेज कम होंगे।

Advertisement

किन लोगों को Username की जरूरत नहीं होगी?

  • जिनके पास आपका मोबाइल नंबर पहले से सेव है।
  • जिनसे आप पहले चैट कर चुके हैं।
  • जो आपके साथ किसी कॉमन ग्रुप में हैं।
  • जिन्होंने आपका QR Code स्कैन किया है।
  • जिन्हें आप पहले मैसेज भेज चुके हैं।

WhatsApp Username Feature के फायदे

  • मोबाइल नंबर की बेहतर प्राइवेसी।
  • नए लोगों से सुरक्षित तरीके से बातचीत।
  • स्पैम और अनचाहे मैसेज में कमी।
  • क्रिएटर्स और बिजनेस के लिए एक जैसी डिजिटल पहचान बनाए रखना आसान।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें