Advertisement

कार से दिखाया स्टंट, 5 हजार रुपए का लगा जुर्माना

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। कोठी रोड पर कलेक्टर बंगले के सामने कार से स्टंट दिखाने वाले युवक को पुलिस ने दबोच लिया। उस पर ५ हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

Advertisement

दरअसल, भेरुनाला निवासी सूरज गोंदिया पिता दौलतराम गोंदिया अपने दोस्त के साथ तफरी करने कोठी रोड पर निकला था। उसके पास कार थी। एमपी 13सीसी 2255 नंबर की कार के बाहर लटकते हुए सूरज और उसके दोस्त रील बना रहे थे। कोठी रोड जैसी व्यस्त सड़क पर इस दौरान बड़ी संख्या में लोग सैर के लिए भी आए थे।

यह लोग बैरिकेड्स लांघते हुए कार दौड़ाते रहे, इससे आम आदमी के जीवन के लिए खतरा पैदा हो गया। रील वायरल होने के बाद माधवनगर पुलिस ने कार नंबर से सूरज को दबोच लिया और उसका ५ हजार रुपए का चालान काट दिया। गोंदिया ने चालान बनने के बाद माफी मांगी और अन्य लोगों से भी तेज गाड़ी नहीं चलाने की अपील की।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें