हनुमान नाका से हरिफाटक मार्ग से मकान हटाना शुरू

उज्जैन। बुधवार को नगर निगम ने हनुमान नाका चौराहे से लेकर हरिफाटक तक प्रस्तावित मार्ग चौड़ीकरण पर काम शुरू कर दिया।
बुधवार को पोकलेन और जेसीबी की सहायता से पूर्व से चिन्हित किए गए प्रभावित मकानों व निर्माणों को जमींदोज करने की कार्रवाई शुरू की गई। इस पूरी कार्रवाई के दौरान मार्ग को शीघ्र चौड़ा करने और निर्माण कार्य को गति देने पर विशेष बल दिया गया।
इस अभियान की खास बात यह रही कि क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों का भी नगर निगम को भरपूर और सकारात्मक सहयोग मिला। कई नागरिकों ने शहर के विकास और सिंहस्थ की महत्ता को समझते हुए स्वयं आगे बढ़कर अपने मकानों के चिन्हित हिस्सों को तोड़कर मार्ग चौड़ीकरण के कार्य में सहयोग किया। कार्रवाई के दौरान भवन अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद साहू, भवन निरीक्षक गायत्री प्रसाद डेहरिया, योगिता तंवर, नगर निगम की रिमूवल गैंग और पुलिस प्रशासन का अमला भी मौजूद था।









