इन गलतियों से बारिश में बाल हो सकते हैं खराब, ऐसे करें बचाव

अक्सर लोग मानते हैं कि बारिश का पानी सिर पर पड़ते ही बाल तेजी से टूटने लगते हैं। विज्ञान कहता है कि केवल बारिश का पानी हेयर फॉल की सीधी वजह नहीं होता। बाल झड़ने के असली कारण मानसिक तनाव, पोषण की कमी, जेनेटिक्स और हार्मोनल असंतुलन होते हैं।

लंबे सूखे मौसम के बाद होने वाली शुरुआती बारिश में वायुमंडल में तैर रहे धूल और प्रदूषित कण नीचे आ जाते हैं। इसलिए पहली बारिश में ज्यादा देर भीगने से स्कैल्प (सिर की त्वचा) को नुकसान पहुंच सकता है। हालांकि, यह पूरी तरह आपके शहर के प्रदूषण स्तर पर निर्भर करता है
कई लोग सोचते हैं कि बारिश में भीगने के बाद सिर धोने की कोई जरूरत नहीं होती, जो कि बिल्कुल गलत है। बारिश के पानी के साथ बालों में चिपकी गंदगी और chemical को साफ करने के लिए घर आते ही हल्के शैंपू या साफ पानी से सिर धोना बेहद जरूरी है।
बरसात के बाद हर किसी के बाल रूखे नहीं होते। बालों का रूखापन इस बात पर निर्भर करता है कि भीगने से पहले आपके बाल कितने डैमेज थे। इसके अलावा, भीगे हुए बालों को बिना सुखाए तुरंत बांध लेना फंगल इन्फेक्शन, खुजली और सिर में बदबू का कारण बन सकता है।
मॉनसून हेयर केयर: भीगने के बाद तुरंत अपनाएं ये 6 जरूरी स्टेप्स
- स्टेप 1
साफ पानी से धोएं
घर लौटते ही सबसे पहले अपने बालों को नल के साफ और फ्रेश पानी से अच्छी तरह धो लें ताकि बारिश का एसिडिक पानी निकल जाए.
- स्टेप 2
तौलिए से सुखाएं
बालों को सुखाने के लिए किसी सूती तौलिए का इस्तेमाल करें। तौलिए को बालों पर जोर से रगड़ने के बजाय हल्के हाथों से थपथपाकर पानी सुखाएं।
- स्टेप 3
ड्रायर की सेटिंग
अगर आप बालों को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसकी हीट (तापमान) को हमेशा न्यूनतम या कोल्ड मोड पर ही रखें।
- स्टेप 4
गीले बालों में कंघी
बाल जब पूरी तरह गीले हों, तो उनमें भूलकर भी कंघी न करें। गीली जड़ों पर खिंचाव पड़ने से बाल बहुत तेजी से बीच से टूटने लगते हैं।
- स्टेप 5
स्कैल्प को रखें सूखा
सिर की त्वचा यानी स्कैल्प को लंबे समय तक गीला या नमी से युक्त न रहने दें, क्योंकि नमी मिलते ही बैक्टीरिया पनपने लगते हैं।
- स्टेप 6
डीप कंडीशनिंग
बारिश के मौसम में बालों की खोई हुई नमी और चमक को वापस लाने के लिए सप्ताह में कम से कम एक बार अच्छी डीप कंडीशनिंग या हेयर मास्क लगाएं।
इस मौसम में बालों को स्वस्थ और चमकदार रखने के बेहतरीन उपाय
बरसात में बालों को अंदरूनी मजबूती देने के लिए प्रोटीन और विटामिन से भरपूर संतुलित आहार लें और भरपूर पानी पिएं। संक्रमण से बचने के लिए अपनी कंघी और तौलिया किसी के साथ शेयर न करें। साथ ही, हेलमेट या कैप उतारने के बाद बालों को थोड़ी हवा जरूर लगने दें।
इन 5 तरह के लोगों को बरसात में रखनी चाहिए सबसे ज्यादा सावधानी
- ऑयली स्कैल्प वाले: जिन लोगों के सिर की त्वचा बहुत ज्यादा चिपचिपी या ऑयली रहती है।
- डैंड्रफ के मरीज: जो लोग पहले से ही गंभीर डैंड्रफ (रूसी) की समस्या से परेशान हैं।
- सेंसिटिव स्किन: जिन लोगों का स्कैल्प बेहद संवेदनशील है और जिन्हें जल्दी एलर्जी होती है।
- इन्फेक्शन की हिस्ट्री: जिन्हें अक्सर सिर में फंगल या बैक्टीरियल इन्फेक्शन की शिकायत रहती है।
- केमिकल ट्रीटेड हेयर: जिन्होंने हाल ही में बालों में कलर, स्मूदनिंग, स्ट्रेटनिंग या कोई केमिकल ट्रीटमेंट कराया है।









