कान्ह डायवर्शन के मजदूर की लाश मिली

उज्जैन। कान्ह डायवर्शन प्रोजेक्ट में काम करने वाले एक मजदूर की लाश उसके घर के बाहर मिली। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। बिहार के सिवान का रहने वाला आनंद कुमार पिता रामाश्रय पंडित(29) कान्ह डायवर्शन में क्रेन पर काम करता था। उसके साले अनित ने बताया कि वह नलवा में रहता था।

Advertisement
रात को वह खाना खाकर सोया था, सुबह उसकी लाश मिली। इंदौर में रहने वाले अनित उज्जैन पहुंचे और पुलिस की मदद से शव को अस्पताल पहुंचाया। अनित ने बताया कि कान्ह डायवर्शन का काम वशिष्ठ कंस्ट्रक्शन कंपनी कर रही है। इस काम में 60-70 मजदूर लगे हैं। सुबह मजदूरों ने ही शव घर के बाहर देखा था। आनंद विवाहित था और उसकी 2 बेटियां हैं।
Advertisement









