Popup Image
Advertisement

चोरी की मोटरसाइकिल से मंदिर में घुसा और चुरा लिए पूजा के बर्तन और सामग्री

उज्जैन। तराना तहसील के इटावा गांव के पूर्वमुखी हनुमान मंदिर में चोरी करने वाला बदमाश वाहन भी चुराता था। उससे पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइिकल बरामद की है। इसी पर सवार होकर वह मंदिर में चोरी करने पहुंचा था। बदमाश उज्जैन के साथ शाजापुर जिले में भी वारदात कर चुका है।

Advertisement

दरअसल,इटावा के पूर्वमुखी हनुमान मंदिर में 6-7 जुलाई की रात चोरी हुई थी। इसका पता मंगलवार (7 जुलाई) का चला था। जब सुबह श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो ताला टूटा था और यहां रखे पूजन के बर्तन और सामग्री अपनी जगह नहीं थे। इनकी कीमत 20 हजार रुपए थी। गांव के समभाव पिता तकेसिंह पाटीदार द्वारा दर्ज कराई एफआईआर के मुताबिक बदमाश मंदिर से पीतल-तांबे के बर्तन, जलाधारी, घड़ा, पूजा की थालियां और अन्य पूजन सामग्री ले गया था।

तकनीकी साक्ष्य से पकड़ा
पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद जब सबूत खंगालने शुरू किए तो पता चला कि यह हरकत माकडौन थाने के बरोठिया का रहने वाला भगवानसिंह पिता नारायण सिंह कर सकता है। वह पहले भी शाजापुर जिले में इसी तरह मंदिर में चोरी की वारदात कर चुका है। उसकी मोबाइल लोकेशन भी इटावा के आसपास मिली तो पुलिस ने भगवान सिंह  को उठाया और पूछताछ की तो उसने चोरी कबूल कर ली। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने 5 जुलाई को मोटरसाइकिल भी चुराई थी।

Advertisement

यह मोटरसाइकिल आगर-मालवा के गांव पाचरूंडी निवासी गोपाल पिता नारायणसिंह की थी। इसका नंबर एमपी 42-एमएफ 1880 है। थाना प्रभारी रामनारायण सिंह भदौरिया ने बताया कि आरोपी आदतन अपराधी है। उसने पहले गोपाल की मोटरसाइकिल उड़ाई और फिर मंदिर में वारदात को अंजाम दिया। गोपाल सेल्समैन है और मार्केटिंग के काम से वह तराना के महेश मार्केट आया था। यहीं से उसकी मोटररसाइकिल चोरी हुई थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें