Popup Image
Advertisement

जंगल मेें भट्टी लगाकर बना रहा था शराब, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

उज्जैन। भाटपचलाना थाने के गांव नौगांवा के जंगल में एक शख्स ने जंगल में ही भट्टी लगा ली। इसमें मटके में महुआ लाहन डालकर वह शराब बना रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।
नौगांवा का 34 साल का श्यामलाल पिता पन्नालाल हाथ भट्टी की शराब बनाता है। उसने जंगल में अपना डेरा लगा रखा है। यहां उसने भट्टी बना रखी है। इसपर मिट्टी के मटके में महुआ लाहन से वह शराब तैयार करता है। उसके ग्राहक आसपास के ग्रामीण इलाके के लोग हैं। वह लंबे समय से यह काम कर रहा है। पुलिस समय-समय पर उसे धरती भी है, लेकिन छूटने के बाद वह फिर यही काम करने लगता है। पुलिस को जब फिर से उसके कारोबार करने की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची । यहां भट्टी पर शराब बन रही थी। मौके से 10 लीटर तैयार शराब और १ हजार किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया गया है। ।

Advertisement

अवैध शराब के साथ बदमाश पकड़ाया
उज्जैन। माधव नगर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर देसाई नगर स्थित पीहू बॉक्सर के घर के पास से दीपक पिता शुभम सूर्यवंशी (24) निवासी राजीव गांधी नगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 लीटर से अधिक शराब जब्त कर प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने उसके पास से एक मोटर साईकिल भी जब्त की है।

मां-बेटे पर गेती से हमला
उज्जैन। गुरुवार सुबह मामूली विवाद के बाद तीन युवकों ने मां-बेटे पर गेती से हमला कर उन्हें घायल कर दिया जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रवि पिता शिवनारायण 35 वर्ष निवासी माकड़ोन का सुबह पड़ोस में रहने वाले मुकेश व धर्मेन्द्र से पुरानी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद रवि घर से जा रहा था तभी मुकेश, धर्मेन्द्र चंदर ने उसे रोककर गेती से हमला कर दिया। शोर सुनकर उसकी मां शारदाबाई व भाई संजय बीच बचाव करने पहुंचे तो बदमाशों ने दोनों को भी पीटा। घायल रवि व उसकी मां शारदाबाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

कार की टक्कर से दो बाइक सवार घायल
उज्जैन। पंचकोशी मार्ग पर कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में दो लोग घायल हुए। नागझिरी थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि शेरसिंह पिता बालूसिंह चंद्रावत (26) निवासी गणेश कालोनी जयसिंहपुरा और वीरेंद्र सिंह चौहान निवासी नेहरू नगर बाइक से पंचकोशी मार्ग से जा रहे थे तभी सामने से आ रही कार के चालक ने अपना वाहन लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें