Popup Image
Advertisement

बारिश के मौसम में मेकअप बार-बार हो जाता है खराब

उमस और पसीने के बीच भी लंबे समय तक टिका रहेगा मेकअप, सही स्किन केयर और हल्के उत्पादों का करें इस्तेमाल

Advertisement

मानसून में हवा में नमी अधिक होने से त्वचा ज्यादा तेल बनाने लगती है। अतिरिक्त तेल और पसीना मेकअप की पकड़ कमजोर कर देते हैं, जिससे फाउंडेशन हटने लगता है। खासकर नाक, माथे और ठुड्डी पर मेकअप जल्दी खराब होता है। आंखों और होंठों के आसपास महीन रेखाओं में भी मेकअप जमा होने लगता है।

मेकअप से पहले स्किन केयर है सबसे जरूरी- स्वेट प्रूफ मेकअप की शुरुआत अच्छी स्किन केयर से होती है। सबसे पहले हल्के फेसवॉश से चेहरा साफ करें और त्वचा के अनुसार हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं। स्किन केयर उत्पाद पूरी तरह त्वचा में समा जाने के बाद ही मेकअप शुरू करें। इससे मेकअप ज्यादा देर तक टिकता है।

Advertisement

सही प्राइमर व फाउंडेशन चुनें
मॉनसून में सिलिकॉन आधारित प्राइमर अच्छा विकल्प माना जाता है क्योंकि यह त्वचा और मेकअप के बीच सुरक्षा परत बनाता है। तैलीय त्वचा के लिए मैट फिनिश प्राइमर, शुष्क त्वचा के लिए हाइड्रेटिंग प्राइमर और मिश्रित त्वचा के लिए दोनों का संतुलित उपयोग किया जा सकता है। फाउंडेशन हमेशा हल्का और लिक्विड चुनें। तैलीय त्वचा वाले मैट फिनिश फाउंडेशन और शुष्क त्वचा वाले हाइड्रेटिंग फाउंडेशन का इस्तेमाल करें। मेकअप की मोटी परत लगाने से बचें और जरूरत के अनुसार ही कंसीलर लगाएं।

इन उत्पादों से बनाएं दूरी
बारिश के मौसम में क्रीम बेस्ड फाउंडेशन, भारी मॉइस्चराइजर, क्रीम ब्लश, मोटी पाउडर लेयर, ग्लिटर आई मेकअप और ग्लॉसी लिपस्टिक लगाने से बचें। ये उत्पाद उमस में जल्दी खराब हो सकते हैं।

Advertisement

पसीना आए तो क्या करें?
चेहरे को रगडऩे की बजाय ब्लॉटिंग पेपर या सूखे टिश्यू से हल्के हाथों से पसीना सोखें। जरूरत पडऩे पर ऊपर से थोड़ा ट्रांसलूसेंट पाउडर लगाएं। यदि किसी जगह से मेकअप हट जाए तो फाउंडेशन लगाने की बजाय केवल लिक्विड कंसीलर से उसे ठीक करें। अंत में सेटिंग स्प्रे का हल्का इस्तेमाल मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखने में मदद करता है।

स्वेट प्रूफ मेकअप के 5 आसान टिप्स

हल्के फेसवॉश और मॉइस्चराइजर से त्वचा तैयार करें।

त्वचा के अनुसार सही प्राइमर और लिक्विड फाउंडेशन चुनें।

मेकअप की मोटी परत लगाने से बचें।

पसीना आने पर ब्लॉटिंग पेपर का इस्तेमाल करें।

मेकअप पूरा होने के बाद सेटिंग स्प्रे जरूर लगाएं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें