मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 93 हजार

ग्वालियर। बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक युवक का मोबाइल हैक कर उसके बैंक खाते से 93 हजार 398 रुपए निकाल लिए। पता तब चला जब पीडि़त के मोबाइल पर बैंक से लगातार पैसे कटने के मैसेज आने लगे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक 7 जुलाई की रात को ठगों ने अलग-अलग ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के माध्यम से पीडि़त के खाते से 93,398 रुपए निकाल लिए। थाने में युवक पूरे मामले की शिकायत मामले की जानकरी दी।
Advertisement
Advertisement









