Popup Image
Advertisement

5 दिन पहले हुई थी लाखों की चोरी, अब दर्ज की एफआईआर

गोद भराई के कार्यक्रम में गया था परिवार लॉकर खोलकर वारदात

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। कमरी मार्ग बोहरा बाखल स्थित सूने मकान से सोने के गहने सहित 14 लाख रुपए चोरी का मामला सामने आया है। घटना 5 जुलाई की है। जांच के बाद जीवाजीगंज पुलिस ने गुरुवार को केस दर्ज किया है।

वजीहीपुरा बाखल कमरी मार्ग के फखरूद्दीन रोकडिय़ा पिता शेख हातिम भाई ने बताया कि 5 जुलाई की दोपहर 1.30 से 3 बजे के बीच वह पत्नी सकीना व बेटी के साथ बाखल में ही गोद भराई कार्यक्रम में गए थे। पिता शेख हातिम भाई घर पर थे। पत्नी सकीना 4 बजे घर लौटी और लॉकर में चूडिय़ां आदि रखने लगी। तभी उन्हें पता चला कि लॉकर से सोने की चार अंगूठियां, एक ब्रेसलेट और 14 लाख रुपये गायब है। उन्होंने तुरंत परिजनों को घटना के बारे में बताया।

Advertisement

दुकान के लिए रखे थे रुपए

फखरूद्दीन ने बताया उनकी हार्डवेयर की दुकान थी जो घाटा होने के कारण 3-4 महीने पहले बंद कर दी। नई दुकान के लिये 14 लाख रुपए जमा किए थे जो चोरी हो गए।

Advertisement

बेडरूम का लॉकर खोला

उन्होंने बताया कि 1.30 से 3 बजे के बीच घर में बुजुर्ग पिता शेख हातिम भाई अकेले थे। इस दौरान कोई वारदात कर गया। पुलिस को 5 जुलाई को ही शिकायत कर दी थी। घर में सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें