Popup Image
Advertisement

आगर रोड पर साइकिल सवार को रौंदा, बाइक सवार की हादसे में मौत

उज्जैन। एक इलेक्ट्रिशियन को आगर रोड के गायत्री टर्न पर अज्ञात वाहन ने रौंद डाला। सोडंग रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। काजीपुरा का इलेक्ट्रिशियन 35 साल का संतोष बिलाला पिता मुंशीलाल रात काम से लौट रहा था। भाई सुरेश बिलाला ने बताया कि संतोष की साइकिल को रात करीब 10.30 बजे अज्ञात वाहन ने गायत्री नगर टर्न पर टक्कर मार दी। राहगीरों ने उसकी शिनाख्त की और घर पर सूचना दी।

Advertisement

पुलिस ने शव पीएम के लिए अस्पताल भेजा है। संतोष विवाहित था, उसके दो बच्चे हैं। इधर सोडंग निवासी 38 साल के अनिल देपन पिता नाथूसिंह की इलेक्ट्रिक बाइक को घर लौटते समय मेन रोड पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसे अस्पताल लाया गया जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई श्रवण ने बताया कि अनिल खेती करता था और उसके 4 बच्चे हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें