Popup Image
Advertisement

नाली पर तान दिया अवैध निर्माण, निगम ने ढहाया

बेगमपुरा मार्ग से हटाया अतिक्रमण, तीन बार नोटिस के बाद भी नहीं माना था भवन स्वामी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। नगर निगम द्वारा शहर में अवैध निर्माण और शासकीय भूमियों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ मंगलवार को सख्त कार्रवाई की गई। बेगमपुरा मार्ग स्थित भवन क्रमांक 13 के भवन स्वामी सुरेश पिता रामनारायण द्वारा नगर निगम से जारी स्वीकृत नक्शे के विपरीत जाकर नाली के ऊपर तक बिना अनुमति के अवैध निर्माण कर लिया गया था, जिसे निगम के रिमूवल अमले ने जेसीबी की मदद से जमींदोज कर दिया।

भवन स्वामी द्वारा नाली के ऊपर बीम और कॉलम खड़े करते हुए अपनी तय सीमा से बाहर निकलकर शासकीय भूमि पर कब्जा कर लिया गया था। इस अतिक्रमण के जरिए गैलरी एवं छज्जे का अवैध निर्माण किया जा रहा था, जो कि नियमों का खुला उल्लंघन था। नगर निगम द्वारा संबंधित को पूर्व में 03 बार नोटिस जारी कर सचेत किया गया था कि वे अपने स्तर पर इस अवैध निर्माण को हटा लें। इसके बावजूद संबंधित पक्ष द्वारा न तो नोटिस का कोई जवाब दिया गया और न ही अतिक्रमण हटाया गया। इसके बाद मंगलवार को निगम ने पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कड़ा एक्शन लिया। भवन अधिकारी राजकुमार राठौर, भवन निरीक्षक सौम्या चतुर्वेदी, पुलिस प्रशासन के जवानों और निगम के रिमूवल गैंग की उपस्थिति में यह कार्रवाई हुई।

Advertisement

कृष्णा परिसर में भी हटाया टीन शेड
एक अन्य मामले में नगर निगम की टीम ने वार्ड 48 के कृष्णा परिसर में भी बुलडोजर चलाया। यहाँ शासकीय भूमि पर अवैध रूप से टीन शेड डालकर अतिक्रमण कर लिया गया था। भवन निरीक्षक योगिता तंवर ने रिमूवल गैंग की मदद से मौके पर पहुंचकर टीन शेड को पूरी तरह से हटाया गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें