Advertisement

गुमटी उठाने पहुंचा जेसीबी चालक हाईटेंशन की चपेट में आया, मौत

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। इंगोरिया में जेसीबी से गुमटी उठवा रहे जेसीबी चालक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। उसे बचाने में दो अन्य लोग झुलस गए।जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Advertisement

इंगोरिया निवासी संदीप पिता मेहरबान (30) गुरुवार गांव में ही शाम गुमटी उठाने पहुंचा था। संदीप जेसीबी ऑपरेट कर रहा था। उसने जेसीबी से जैसे ही गुमटी उठाई, यह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। जिससे गंभीर हादसा हो गया। सरपंच पति नरेंद्र सिंह ने बताया कि हाईटेंशन लाइन का करंट गुमटी से होते हुए जेसीबी में उतर गया और संदीप बुरी तरह झुलस गया। उसे बचाने में मेहरबान पिता बाबूलाल और दिनेश पिता श्यामलाल भी झुलस गए। तीनों को अस्पताल ले गए, जहां संदीप की मौत हो गई। परिजन ने बताया कि संदीप के तीन बच्चे हैं। दो घायलों का इलाज चल रहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें