Advertisement

चचेरे भाइयों को मुखाग्रि देते समय फूट-फूटकर रोया तपेश

गोरकर परिवार दोहरा हत्याकांड

Advertisement

फरार बदमाशों की तलाश में उज्जैन से इंदौर तक दबिश

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। नीलगंगा चौराहा क्षेत्र में पासी परिवार के हमले में जान गंवाने वाले भाजपा नेता दिलीपराव गोरकर (दिल्लू पहलवान) के दोनों भतीजों को रविवार की शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया है। चक्रतीर्थ पर चचेरे भाइयों को मुखाग्नि देते समय तपन (तपेश) की रुलाई फूट पड़ी। तीनों भाइयों में बेहद अपनापन था। तीनों दिन से लगाकर रात तक साथ रहते थे। यहां तक कि खाना भी साथ खाते थे। इधर, हत्याकांड के शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उज्जैन से लेकर इंदौर तक दबिश दे रही है।

Advertisement

शनिवार की रात दिल्लू पहलवान, उनके बेटे तपन(तपेश), भतीजे लोकेश, जीतेश (जय) और मां हरसिद्धि दरबार के दो कर्मचारियों पर जानलेवा हमला हुआ था। लोकेश की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि जीतेश ने अस्पताल में दम तोड़ा था। रविवार की दोपहर पीएम के बाद दोनों के शव नीलगंगा चौराहा स्थित निवास जैसे ही पहुंचे , घर के सदस्यों की रुलाई फूट पड़ी। सबसे बुरी स्थिति लोकेश-जीतेश की मां की थी। पति के बाद बेटों का साया इस तरह उठने से वह सुध-बुध खो बैठी थी। जीतेश की पत्नी भी सिसक रही थी। आठ महीने पहले ही उसने जीतेश से प्रेमविवाह किया था, हाल में उसकी गोद भराई थी। घर में खुशियां आने से पहले ही मातम छाया हुआ था। नीलगंगा चौराहा स्थित निवास से अंतिम यात्रा निकली, इसमें बड़ी संख्या में कुश्ती जगत और भाजपा से जुड़े लोग शामिल हुए।

जो मिलने आया, उसे भी बैठाया

Advertisement

दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने की योजना बनाने वाले भागे रोशन पासी व उसके साथियों की तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें उज्जैन के आसपास के शहरों में दबिश दी रही हैं। सीएसपी दीपिका शिंदे ने बताया कि पुलिस की टीम ने इंदौर में आरोपियों के रिश्तेदारों के घर दबिश दी लेकिन अभी तक उनका सुराग नहीं मिला है। इधर पुलिस गिरफ्त में आये आरोपियों से मिलने उनके परिचित व परिजन पहुंचे तो पुलिस ने शंका के आधार पर उन्हें भी थाने में बैठाकर पूछताछ की है।

मकानों के रिकार्ड खंगाल रहे

रोशन पासी सहित अन्य फरार आरोपियों पर अलग-अलग थानों में शराब तस्करी, हफ्ता वसूली, मारपीट , हत्या और हत्या के प्रयास के केस दर्ज हैं। ऐसे में पुलिस नीलगंगा जबरन कॉलोनी में स्थित पासी परिवार के मकानों का रिकॉर्ड निकाल रही है। अगर यह मकान अवैध निकलते हैं और इन पर बुलडोजर चलाया जा सकता है।

फोर्स अब भी तैनात

गोरकर और पासी परिवार फिर से आमने-सामने नहीं हो, इसके लिए नीलगंगा क्षेत्र में फोर्स तैनात रखा गया है। यह फोर्स नीलगंगा चौराहा, गोरकर परिवार और पासी परिवार के घरों के बाहर डयूटी दे रहा है। अफसरों का कहना है कि सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। वहीं शार्ट एनकाउंटर में घायल आरोपी नरेश की हालत स्थिर है और उसका चरक भवन में उपचार जारी है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें