अब तक उपाध्यक्ष थे, अब बने अध्यक्ष

भाजयुमो में नितिन सेन बने जिला अध्यक्ष
उज्जैन। भाजपा की यूथ विंग भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) में अब तक नगर उपाध्यक्ष की भूमिका निभा रहे नितिन सेन का प्रमोशन हो गया है। उन्हें उज्जैन नगर में जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। रविवार को प्रदेशाध्यक्ष श्याम टेलर ने 15 जिलों के लिए अध्यक्ष के नाम घोषित किए, इसमें नितिन सेन का नाम भी शामिल है। हालांकि उज्जैन के लिए महामंत्री की घोषणा नहीं हुई है, ऐसे में नई कार्यकारिणी के गठन तक सुशील वाडिया और श्रीपाल राजावत ही महामंत्री का काम देखेंगे।
सेन हनुमान नाका के रहने वाले हैं और पेशे से प्रापर्टी और होटल व्यवसायी हैं। भाजपा की राजनीति में उन्हें सीएम डॉ. मोहन यादव का समर्थक माना जाता है। अक्षरविश्व से सेन ने कहा कि उनका मकसद ज्यादा से ज्यादा युवाओं को भाजयुमो से जोडऩा रहेगा। खासकर नवमतदाताओं को। ताकि पार्टी की बुनियाद बेहद मजबूत रहे। सेन ने कहा कि सबसे पहले वह अपनी नई कार्यकारिणी का गठन करना चाहेंगे। वरिष्ठ नेताओं के सलाह-मशविरे से कार्यकारिणी बनाई जाएगी।
नगर निगम में 8 एल्डरमैन नियुक्त
उज्जैन। उज्जैन नगरनिगम में सोमवार को 8 एल्डरमैन नियुक्त किए गए। इनमें से चार उज्जैन उत्तर विधानसभा और चार दक्षिण विधानसभा का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस नियुक्ति में जातिगत समीकरण भी साधा गया है। चार ओबीसी, दो जनरल और २ एससी वर्ग से लिए गए है।
उज्जैन उत्तर
मुकेश मालवीय, नलिया बाखल
अशोक देवड़ा, कुशलपुरा
मनीष खंडेलवाल, गौतम मार्ग
अरविंद उपाध्याय, सिंहपुरी
उज्जैन दक्षिण
मुकेश चौधरी, शंकरपुर
धर्मेंद्र बरुआ, बागपुरा
शैलेंद्र यादव, अंबर कॉलोनी
मधुकरराव, मुनिनगर








