Advertisement

वेद मंत्रों की गूंज के बीच निकलेगी बाबा की पहली सवारी

हर सोमवार अलग स्वरूप रहेगा राजाधिराज महाकाल की सवारी का

Advertisement

सावन 9 दिन शेष

उज्जैन। राजाधिराज भगवान महाकाल की सवारी इस बार वैदिक मंत्रों की गूंज के बीच नगर में निकलेगी। हर सवारी का स्वरूप अलग रहेगा। किसी सवारी में आदिवासी नृत्य समूह आकर्षण का केंद्र होगा तो किसी में 84 महादेव भी झांकी के रूप में साथ चलेंगे। समापन में सिंहस्थ का नजारा दिखा और आसमान से फूल बरसेंगे।

Advertisement

प्रत्येक सवारी के लिए मंदिर समिति ने अलग-अलग थीम तैयार की है। सवारियों को जन-जागरूकता से जोडऩे के लिए प्रत्येक सवारी की एक विशेष थीम रहेगी जिसके माध्यम से धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।

जानिए किस सवारी का क्या थीम

Advertisement

3 अगस्त (प्रथम सवारी) वैदिक उद्बोधन : इस दिन की सवारी में वेद मंत्रों और शंखनाद के गूंजते सुरों के साथ बाबा महाकाल नगर भ्रमण पर निकलेंगे।

10 अगस्त (द्वितीय सवारी) विभिन्न लोक नृत्य: मध्य प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक लोक नृत्यों का सुंदर समागम देखने को मिलेगा।

17 अगस्त (तृतीय सवारी) बैंड्स की जुगलबंदी: इसमें पुलिस, आर्मी, होमगार्ड, स्कूल एवं निजी बैंड्स की राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण होंगी।

24 अगस्त (चतुर्थ सवारी)- पर्यावरण संरक्षण : इस दिन की सवारी के माध्यम से आमजन को प्रकृति, जल और वृक्षों को बचाने का सामाजिक संदेश दिया जाएगा।

31 अगस्त (पंचम सवारी) 84 महादेव की झांकी : इस सवारी में उज्जैन के पौराणिक और ऐतिहासिक 84 महादेवों के दर्शन कराती एक विशेष झांकी शामिल रहेगी।

7 सितम्बर (राजसी सवारी) सिंहस्थ महापर्व : अंतिम राजसी सवारी में आगामी सिंहस्थ 2028 की भव्य झांकी के साथ-साथ आधुनिक तकनीक का उपयोग कर ड्रोन के माध्यम से पुष्प वर्षा की जाएगी।

जिम्मेदारियां बांटी
मंदिर प्रशासक अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने बताया कि सवारियों के सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित संचालन के लिए रूट वार प्रभारी व सहायक अधिकारियों की नियुक्तियां कर दी गई हैं। इसके साथ ही सावन की व्यवस्थाओं के लिए भी अधिकारी-कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन सोमवार रात 9 बजे महाकाल मंदिर पहुंचे। वे रात 10.30 बजे शयन आरती में शामिल हुए। इसके पहले उन्होंने नंदी हाल से भगवान महाकाल के दर्शन-पूजन किए।

मंत्री गोकुला नंदा भस्मारती में शामिल: ओडिशा सरकार में मत्स्य पालन और पशु संसाधन विकास और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्य मंत्री राज्य स्वतंत्र प्रभार गोकुला नंदा मंगलवार सुबह भगवान श्री महाकालेश्वर की भस्मारती में शामिल हुए।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें