Advertisement

हनी ट्रैप : आधा दर्जन बदमाश हिरासत में

युवक का अश्लील वीडियो बनाकर वसूले थे 10 लाख
उज्जैन। नरवर के युवक को हनी ट्रैप में फंसा और फिर उसका अपहरण कर 10 लाख रुपए की फिरौती वसूलने वाले आधा दर्जन आरोपी हिरासत में आ गए हैं। पुलिस शाम तक मामले का खुलासा कर सकती है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन युवकों को पकड़ा गया है। यह एक फर्जी हिंदू संगठन से जुड़े हैं।

Advertisement

कंस्ट्रक्शन का काम करने वाले नरवर के हैदर पटेल को सीहोर में रहने वाली अंजलि ठाकुर ने सोशल मीडिया पर दोस्ती करके फांसा था। उज्जैन पहुंची अंजलि इंदौर रोड की एक होटल में हैदर को लेकर गई थी। दोनों जब होटल के एक कमरे में थे, जब कथित तौर पर खुद को हिंदूवादी संगठन से जुड़ा होने का हवाला देते हुए युवकों ने दोनों को घेर लिया था। कमरे में बंद कर इन्होंने युवती के साथ हैदर के वीडियो तैयार किया और उसके घरवालों को भेजकर 50 लाख रुपए मांगे। आरोपी हैदर को अपने साथ कार में डालकर ले गए और 10 लाख रुपए मिलने पर उसे फ्रीगंज क्षेत्र में पाकीजा शोरूम के पास छोड़कर भाग गए थे।

पंवासा क्षेत्र के रहने वाले हैं युवक
नानाख्ेाड़ा पुलिस ने होटल, पाकीजा शोरूम के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पंवासा निवासी लोकेश शर्मा की शिनाख्त की थी। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपने साथियों के साथ जुर्म करना कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह बजरंग दल नहीं बल्कि एक अन्य हिंदूवादी संगठन से जुड़ा हुआ है। इस संगठन का कर्ता-धर्ता पंवासा क्षेत्र में रहने वाला एक कथित चर्चित शख्स है। लोकेश के बयान के आधार पर पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ जारी है।

Advertisement

युवती की तलाश में टीम रवाना: एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि हैदर का अपहरण कर फिरौती वसूलने के मामले में 6 युवकों को हिरासत में लिया है। आरोपियों के साथ मिलकर साजिश को अंजाम देने वाली युवती की तलाश में टीम सीहोर रवाना की गई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें