Advertisement

लापरवाही से दुकान तोड़ रहे थे, पुलिस ने टीम बुला ली

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सतीगेट क्षेत्र में बुधवार सुबह मजदूरों द्वारा लापरवाहीपूर्वक मकान तोड़ते देख खाराकुआं पुलिस ने निगम की टीम बुलाकर काम रुकवाया। टीआई लक्ष्मण सिंह देवड़ा ने बताया कि बाफना वालों की दुकान में मजदूरों द्वारा तुड़ाई की जा रही थी। करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे।

Advertisement

स्थिति ऐसी थी कि दीवार या छत मजदूरों पर गिर सकती थी। काम रुकवाकर नगर निगम अफसरों को इसकी सूचना दी गई। नगर निगम उपायुक्त व अन्य अधिकारी यहां पहुंचे। उन्होंने काम कर रहे मजदूरों को समझाईश देकर बाहर निकाला और मालिक को समझाईश दी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें