Advertisement

जंतर-मंतर की तर्ज पर डटे छात्रों पर पुलिस का शिकंजा… खाना देने वालों को थानों में बैठाया

गरमाई सियासत: दिग्गी और जीतू बोले: ‘दबाया तो सड़क पर उतरेंगे’

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज इंदौर। भंवरकुआं चौराहे पर जंतर-मंतर की तर्ज पर डटे छात्रों के आंदोलन को कुचलने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। आंदोलनकारी विद्यार्थियों का मनोबल तोडऩे के लिए अब उनके लिए भोजन, पानी और चाय की व्यवस्था करने वाले मददगारों को थानों में बुलाकर पूछताछ और परेशान किया जा रहा है। इस कार्रवाई के सामने आते ही शहर की सियासत पूरी तरह गरमा गई है। बीती रात पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे अचानक भंवरकुआं पहुंचे।

नेताओं ने करीब आधा घंटा छात्रों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन के इशारे पर पुलिस उन्हें हर तरह से प्रताडि़त कर रही है और मदद करने वालों को धमकाया जा रहा है। छात्रों की व्यथा सुनकर जीतू पटवारी ने साफ चेतावनी दी कि शांतिपूर्ण आंदोलन को दबाने की कोशिश हुई तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। वहीं दिग्विजय सिंह ने छात्रों की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई और बारिश के बीच फ्लाई-ओवर के नीचे बैठे छात्रों को टेंट तक की अनुमति न देने पर प्रशासन के रवैये को अमानवीय बताया।

Advertisement

कोचिंग छूटते ही भंवरकुआं पहुंच रहे छात्र
तमाम पाबंदियों के बावजूद आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। रात होते ही प्रदर्शनकारियों की तादाद अचानक बढ़ जाती है। कोचिंग क्लासेस खत्म होते ही छात्र हॉस्टल या घर जाने के बजाय सीधे भंवरकुआं चौराहे पर जुट रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें