Advertisement

दबंग हिंदू सेना का संस्थापक है लोकेश शर्मा, नेताओं और संतों से रही है घनिष्ठता

हनी ट्रैप के दस आरोपी 26 तक पुलिस रिमांड पर

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। हनी ट्रैप मामले के सभी 10 आरोपियों को कोर्ट ने 26 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर नानाखेड़ा थाने को सौंप दिया है। गैंग का सरगना और मास्टर माइंड लोकेश शर्मा दबंग हिंदू सेना का संस्थापक है। सेना के नाम पर वह पहले भी लोगों को धमकाकर वसूली कर चुका है। ऐसे में सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश पुरी ने उससे दूरी बना ली थी। तीन साल से दोनों के बीच बोलचाल तक नहीं है। हनी ट्रैप प्रकरण से बचाने के लिए उसने पिता के माध्यम से भाजपा महामंत्री आनंदसिंह खींची की मदद भी हासिल करने की कोशिश की थी, हालांकि खींची ने मसला गंभीर होने से मदद करने से इंकार कर दिया था।

नरवर के युवक हैदर पटेल को हनीट्रैप में फंसाकर 10 लाख रुपए वसूले गए थे। यह घटना नानाखेड़ा थाने में 20 जुलाई को दर्ज की गई थी। 22 जुलाई को पुलिस ने हनीट्रैप गैंग सरगना लोकेश पिता राजेश शर्मा, राजपालसिंह, पंकज बमोरिया, यशवंत देवड़ा, आर्यन राठौर, लखन पंवार, इदरीस पटेल, इमरान पटेल, जयङ्क्षसह और आयुष जाटवा को गिरफ्तार किया था। पंवासा का दीपक राजपूत और भोपाल की अंजलि ठाकुर फरार हैं। गुरुवार को गिरफ्तार आरोपियों को कोर्टं पेश किया और रिमांड की मांग की। टीआई नरेंद्रकुमार यादव ने बताया कि सभी 10 आरोपियों को 26 जुलाई तक रिमांड पर सौंपा गया है। इनसे और भी वारदात का पता किया जाएगा। इस दौरान बचे 5 लाख रुपए की बरामदगी की जाएगी।

Advertisement

दबंग हिंदू सेना का संस्थापक है लोकेश शर्मा

पंवासा का रहने वाला लोकेश शर्मा दबंग हिंदू सेना का संस्थापक है। एक समय इस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश पुरी होते थे। दोनों ने मिलकर कई मुद्दों पर कई बार प्रदर्शन और आंदोलन भी किए। टॉवर चौक पर भी ऐसा ही प्रदर्शन जून २०२२में उदयपुर के कन्हैयालाल टेलर हत्याकांड केविरोध में किया गया था। इसमें अवधेशपुरी भी शामिल हुए थे। हालांकि तीन साल से दोनों के बीच बोलचाल बंद है। अवधेशपुरी ने बताया कि तीन साल पहले तक लोकेश उनके संपर्क में था। तब उसके विचार हिंदूत्व को लेकर अच्छे थे। फिलहाल तो बोलचाल तक बंद है।

Advertisement

पिता ने मांगी भी भाजपा नेता से मदद
हनीट्रैप कांड उजागर होने के बाद लोकेश को बचाने के लिए उसके पिता राजेश शर्मा ने भाजपा के नगर महामंत्री आनंदसिंह खींची से मदद मांगी थी। खींची पंवासा के ही रहने वाले हैं। उन्होंने नानाखेड़ा टीआई नरेंद्रकुमार यादव से जानकारी ली थी, लेकिन जब मामला गंभीर दिखा तो उन्होंने हाथ खींच लिए। खींची ने बताया कि पंवासा कार्यक्षेत्र होने से राजेश शर्मा से बातचीत है। वह मदद मांगने आए थे। टीआई से बात भी की थी लेकिन जब मामला गंभीर लगा तो फिर राजेश शर्मा को मदद करने से मना कर दिया था।

दो आरोपियों के लिए टीम रवाना
हनीट्रैप में अहम किरदार निभाने वाली भोपाल की अंजलि ठाकुर को पकडऩे के लिए पुलिस ने अपनी टीम भेजी है। अंजलि उज्जैन के तिरुपतिधाम में रहने वाले आर्यन राठौर की फ्रेंड है। वह भोपाल में मां के साथ कपड़े की दुकान संचालित करती है। उसके पिता नहीं है। सीएसपी श्वेता गुप्ता ने बताया कि अंजलि को पकडऩे के लिए टीम भेजी गई है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें