नीट पेपर लीक- नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के 47 अफसर बर्खास्त

पीएम मोदी के वीडियो मैसेज के 20 घंटे के अंदर की एनटीए ने की कार्रवाई
कानूनी कार्रवाई भी होगी, एक दिन पहले दो सेक्रेटरी हटाए गए थे
पीएम का रात 12 बजे छात्रों के लिए संदेश, कैबिनेट सख्त फैसला लेगी
नईदिल्ली, एजेंसी। नीट पेपर लीक मामले में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। बर्खास्त अधिकारियों के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक यह कदम एनटीए में बड़े पैमाने पर हो रहे बदलाव के तहत उठाया गया है। एनटीए में सुधार के लिए जल्द ही और एक्शन लिए जाएंगे। एक दिन पहले सरकार ने गुरुवार को शिक्षा मंत्रालय के दो सचिवों को बदला था। अधिकारियों के अनुसार, आउटसोर्सिंग व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा और संस्था में तकनीकी सुधार लागू किए जाएंगे ताकि परीक्षाओं को पूरी तरह सुरक्षित किया जा सके। इसके अलावा ऐसा टेस्टिंग सिस्टम तैयार किया जा सके, जिसमें पेपर लीक की गुंजाइश न हो। पेपर लीक मामले में एनटीए की तरफ से अधिकारियों को हटाने की यह कार्रवाई पीएम मोदी के वीडियो मैसेज के 20 घंटे के अंदर की गई। दरअसल पीएम ने गुरुवार की रात 12 बजे के आसपास ढाई मिनट का वीडियो संदेश जारी किया था। मोदी कह रहे हैं कि पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है।
प्रदर्शनकारियों के केस वापस लेने पर सहमति
सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर सरकार आज जवाब देगी, इससे कम कुछ भी मंजूर नहीं
कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच शुक्रवार को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में बातचीत हुई। इसमें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह और सीजेपी प्रवक्ता सौरभ दास, आशुतोष रांका शामिल हुए। बैठक के बाद सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष ने हम धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं करेंगे। सरकार ने मुआवजा देने और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज केस वापस लेने पर सहमति जताई है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बताया, ‘दो घंटे की बातचीत में सीजेपी ने सरकार के सामने 3 प्रमुख मांगें और परीक्षा प्रणाली में सुधार के 5 सुझाव रखे हैं। हमनें ने इस पर विचार करने के लिए कल तक का समय मांगा है।’
सरकार ने सीजेपी के प्रवक्ताओं को आज फिर से 3:30 बजे मिलने बुलाया है। अगर अगले 2-3 दिन में शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं हुआ तो, सीजेपी फिर से 20 जुलाई जैसा मार्च कर सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पेपर लीक के बाद से अभी तक हुए सुधारों की रिपोर्ट मांगी। उन्होंने केंद्र से अब तक मामले में हुई जांच के बारे में बताने के लिए भी कहा। डीएमआरसी ने दिल्ली में अगले आदेश तक नईदिल्ली समेत 18 मेट्रो स्टेशन बंद करने का आदेश दिया है।








