Advertisement

नशेडी ने साथी को देसी कट्टे से मारी पेट में गोली

टीआई पचोरिया की दिलेरी,आधे घंटे में लोको रेलवे कॉलोनी से पकड़ाया

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। दिन में भारी व्यस्त रहने वाले टॉवरचौक पर शुक्रवार दोपहर २.१४ बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब एक नशेड़ी ने अपने ही साथी के पेट में देसी कट्टे से गोली मार दी। एकाएक हुए फायर से अधेड़ जमीन पर गिर गया और गोली मारने वाला माधवनगर रेलवे कॉलोनी की तरफ भाग निकला। टॉवरचौक पर तैनात आरक्षक अनमोल घायल को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचा। थाने पर बैठे टीआई गजेंद्र पचोरिया भी दो पहिया वाहन से मौके पर पहुंचे तो एक राहगीर ने उन्हें आरोपी के जाने वाली दिशा का हवाला देते हुए एक्टिवा से पीछा करना शुरू कर दिया। करीब आधे घंटे के भीतर आरोपी को तलाश लिया गया है।उसके पास से लोडेड कट्टा जब्त किया गया है। आरोपी मूलत: आगर का और फिलहाल आगररोड की झुग्गीमें रहने वाा प्रभुलाल मालवीय है। घायल देसाईनगर का 55 साल का आशुतोष सोनी है। आरोपी और घायल दोनों घटना के समय नशे में थे।

आरोपी व घायल नशे के आदी

Advertisement

आरोपी और घायल नशे के आदी हैं। आशुतोष के पिता डिप्टी कलेक्टर और मां जीडीसी मेें शिक्षिका रह चुकी हैं। परिवार ने आशुतोष का बायकाट कर रखा है। प्रभु अपराधी है और झाड़-फूंक का दावा करता है। उसे देसी कट्टा तराना के किसी शख्स ने दिया था। इसे वह हरदम लोडेड रखता था।

टीआई ने बताई आरोपी के पकड़े जाने की कहानी

Advertisement

मैं शुक्रवार दोपहर 2 बजे थाने पर बैठा था। 2.14 बजे टॉवरचौक पर गोली चलने की सूचना मिली। ऐसे में आरक्षक के साथ एक्टिवा पर सवार होकर टॉवरचौक पहुंचा तो एक अधेड़ घायल पड़ा था। डयूटी पर तैनात आरक्षक की मदद से उसे अस्पताल भेजा। इस बीच एक राहगीर ने बताया कि आरोपी पाकीजा शोरूम की तरफ गया है। यहां पहुंचे तो संबंधित हुलिये वाले शख्स के माधवनगर रेलवे कॉलोनी में जाने की सूचना मिली।

गली से माधवनगर कॉलोनी में घुसे तो आरोपी पहले रेलवे स्टेशन की तरफ जाता दिखा, फिर अचानक वह पलटा और पीछे लौटने लगा। पहचान होने पर उसका पीछा करना शुरू किया। फ्रीगंंज ओवरब्रिज के नीचे से होता हुआ आरोपी लोको रेलवे कॉलोनी में दाखिल हो गया। तब तक एक्टिवा से पीछा करते हुए हम भी पहुंच गए, चूंकि आरेापी के पास कट्टा था तो ऐसे में सीधे उसपर छलांग लगा दी। आरोपी को यूं दबोचे जाने का अनुमान नहीं था, वह जमीन पर गिर पड़ा। उसके हाथ से कट्टा छुड़ाया तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। कहने लगा कि उसे पांच लोगों को मारना है। यह पांच लोग कौन हैं, उसने आशुतोष सोनी को गोली क्यों मारी, इसका उसने जवाब नहीं दिया। फिलहाल आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

शहीद पार्क से आगे पीछे आ रहे थे

घटना के पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाले हैं। आरोपी और घायल शहीद पार्क के पास गली से निकलकर थोड़ी दूर तक साथ आ रहे हैं। फिर आरोपी आगे चलने लगता है और घायल उसके पीछे। टॉवरचौक पर पहुंचने पर घायल अचानक आरोपी का रास्ता रोकता है और फिर दोनों गुत्मगुत्था हो जाते हैं। ऐसे में आरेापी गोली चला देता है और पाकीजा शोरूम की तरफ चला जाता है। फिलहाल गोली मारने का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। सीएसपी माधवनगर दीपिका शिंदे ने बताया कि आरोपी भागते समय गिरकर घायल हुआ है। उसके पैर में चोट आई है।उसे भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिंदे के मुताबिक आरोपी अस्थिर दिमाग का लग रहा है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें