Advertisement

फूल प्रसाद दुकान, होटल कर्मचारियों का पुलिस वैरिफिकेशन नहीं

महाकाल मंदिर के आसपास बढ़ रही वारदातें

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। देश भर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु श्री महाकालेश्वर मंदिर व उज्जैन दर्शन के लिये पहुंच रहे हैं। मंदिर के आसपास फूल प्रसाद की दुकानें और होटलें संचालित हो रही हैं, लेकिन यहां कार्यरत कर्मचारियों का पुलिस वैरिफिकेशन नहीं हुआ है। मंदिर के आसपास आये दिन चाकूबाजी, मारपीट की वारदातें होने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया है।

कुछ वर्षों पूर्व महाकालेश्वर मंदिर दर्शन को आये एक श्रद्धालु की दुकान संचालक ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। उस दौरान पुलिस ने मंदिर के आसपास दुकानें, होटल चलाने वालों और उनके यहां कार्यरत कर्मचारियों का पुलिस वैरिफिकेशन कराया गया था। वर्तमान स्थिति यह है कि मंदिर के आसपास दुकानें और होटलों की संख्या बढ़ गई है, लेकिन यहां कार्यरत कर्मचारियों का पुलिस वैरिफिकेशन नहीं हुआ है। शुक्रवार को मंदिर सिक्युरिटी कंपनी के कर्मचारी को फूल प्रसाद दुकान संचालक ने चाकू मारकर घायल किया। इसके 20 दिन पहले बदमाशों ने यूपी के श्रद्धालु से जबरन वसूली के लिए विवाद किया और उनकी पत्नी पर चाकू से हमला किया था।

Advertisement

सावन से पहले करनी होगी तैयारी: सावन शुरू होने वाला है। इस दौरान महाकालेश्वर दर्शन के लिये आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में होगी। पुलिस प्रशासन द्वारा दर्शन व्यवस्था और सोमवार को निकलने वाली सवारी को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियों की जा रही हैं, लेकिन पुलिस द्वारा अब तक मंदिर के आसपास संचालित होने वाली दुकानों, होटलों के कर्मचारियों का वैरिफिकेशन नहीं कराया गया है।

पुलिस आई एप से करेंगे वैरिफिकेशन
महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा आई एप बनवाया गया है। इस एप से मंदिर के आसपास होटल, दुकान संचालित करने वाले ऑनर और कर्मचारियों की जानकारी एकत्रित की जा रही है। फिलहाल 20-25 लोगों का वैरिफिकेशन हुआ है। समस्या यह है कि अनेक दुकानों पर युवक एजेंट के रूप में अलग-अलग शिफ्ट में काम करते हैं। इस कारण उनसे संपर्क कर पाना मुश्किल हो रहा है। सावन माह के पूर्व वैरिफिकेशन काम पूरा करने के प्रयास कर रहे हैं।

Advertisement

इनका कहना
पुलिस ने आई एप तैयार कराया है जिसकी मदद से दुकानों, होटलों, कोचिंग सेंटर सहित अन्य प्रतिष्ठानों के संचालक, कर्मचारियों की जानकारी एकत्रित की जा रही है। थाना प्रभारियों को इस कार्य को समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिये गये हैं।
प्रदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें