Advertisement

घट्टिया जनपद के सचिव ने नहीं चुकाई राशि गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। घट्टिया जनपद के पंचायत सचिव मिश्रीलाल कुमावत ने पत्नी को भरणपोषण की राशि नहीं चुकाई। ऐसे में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पंकज गोंडू भालेराव ने उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए हैं।

Advertisement

दरअसल,169 पटेल कॉलोनी के रहने वाले सचिव मिश्रीलाल के खिलाफ पत्नी रेखा ने भरण-पोषण का वाद दायर किया है। इस केस में कोर्ट ने आवेदिका को 29 जनवरी 2026 में 8,59,000 रुपए देने के आदेश दिए थे। पर सचिव ने यह राशि नहीं चुकाई। ऐसे में 17 मार्च 2026 को फिर से वारंट जारी किया था।

इसमें भी राशि चुकाने का कहा गया। इस नोटिस के बाद भी सचिव ने जब राशि का चुकारा नहीं किया तो न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी पंकज गोंडू भालेराव ने फिर से नोटिस जारी किया है। इसमें सोमवार को उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का कहा है। मिश्रीलाल से 8,91,000 की राशि वसूल करने के लिए यह वारंट जारी किया गया है। इस संबंध में मिश्रीलाल ने बताया कि उन्हें भरण-पोषण की राशि चुकानी है। लेकिन इसके लिए गिरफ्तारी वारंट जारी होने की जानकारी नहीं है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें