कार पलटने से दंपत्ति की मौत

उज्जैन। कायथा से परिजन के साथ भैरूजी पूजने ताल के पास जा रहे दंपत्ति की कार गरोठ रोड पर पलट गई। दुर्घटना में दंपत्ति की मौत हो गई जबकि 4 परिजन घायल हुए जिन्हें प्रायवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जगदीश राठौर निवासी कायथा पत्नी मनोरमा, भतीजे दीपक, बहू प्रज्ञा, ललिता, पोती श्रीजी के साथ भेरूजी पूजन करने रविवार दोपहर कार से ताल के पास जा रहे थे तभी ताल फंटा गरोठ रोड पर संतुलन बिगडऩे से कार पलटी खा गई। दुर्घटना में जगदीश और मनोरमा की मौत हो गई।
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत: उजालिया देपालपुर निवासी विशेष पिता सुरेश डाबी नागझिरी में किराये का रूम लेकर पढ़ाई करता था। गरोठ रोड पर दुर्घटना में उसकी मृत्यु हो गई। परिजन ने बताया कि रात 3 बजे उसके दोस्त ने सूचना दी थी कि विशेष दुर्घटना में घायल हुआ है वह चरक अस्पताल में भर्ती है। यहां पहुंचे तो पता चला कि विशेष की मृत्यु हो चुकी है।









