Advertisement

महाकाल मंदिर गर्भगृह चमकाने का काम शुरू, चांदी द्वार भी साफ होगा

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सावन के पहले भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में लगी चांदी की सफाई का काम शुरू हो गया है। तीन दिन में यह काम पूरा कर लिया जाएगा।

Advertisement

श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में चांदी की दीवारें, छत पर रुद्रयंत्र चांदी का बना हुआ है। प्रतिदिन आरती और दीपक जलने के कारण चांदी की चमक कुछ फीकी पड़ जाती है। इस कारण साल में दो बार सावन और शिवरात्रि महोत्सव के पहले इसकी सफाई करवाई जाती है। इसके लिए बरसों से नईदिल्ली के सुशील वशिष्ठ टीम के साथ नि:शुल्क सेवा देते आ रहे हैं। गर्भगृह के साथ दो चांदी द्वार, भगवान के श्रृंगार के जेवर, मुखौटे आदि भी साफ किए जाते हैं।

आज पूरा हो जाएगा काम
मंदिर में चांदी की सफाई का काम शुरू हो गया है। सुशील वशिष्ठ की टीम के 8 लोग इस काम में लगे हैं। माना जा रहा है कि सोमवार तक ये लोग अपना काम पूरा कर लेंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें