Popup Image
Advertisement

बिहार-बंगाल में बिजली गिरने से 11 मौतें, बद्रीनाथ हाइवे पर लैंडस्लाइड

मानसून: पूर्व और उत्तर के राज्यों में कहर, अन्य राज्यों में भी हो रही है जोरदार बारिश

Advertisement

नई दिल्ली, एजेंसी। देरी से आए मानसून ने अब आफत शुरू कर दी है। देश की कई राज्यों मेंं जनजीवन प्रभावित है। बिहार और पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने से सोमवार को 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि 14 लोग झुलसे हैं। मरने वालों में बिहार के अलग-अलग जिलों के 7 और बंगाल के हावड़ा के 4 लोग शामिल हैं।

उत्तराखंड के चमोली में बद्रीनाथ हाइवे पर लैंडस्लाइड हुई। सड़क पर पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने से यातायात बाधित हो गया। इसके कारण करीब 200 यात्री फंस गए हैं, वह अभी भी रास्ता खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
इधर, हरियाणा के अंबाला और झज्जर में रात भर बारिश हो रही है। इससे सड़कें तालाब बन गईं हैं और दुकानों में पानी घुस गया। उत्तर प्रदेश के आगरा में रात 1 बजे से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। कई इलाकों में 2 से 3 फीट तक पानी भर गया है। स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। बाराबंकी में दो घंटे की तेज बारिश से बस स्टेशन पर पानी भर गया और बसों को रोकना पड़ा। यात्री इसके चलते परेशान होते रहे। देश के अन्य हिस्सों से भी बारिश से जनजीवन प्रभावित होने की खबरें आ रही है।

Advertisement

ऋषिकेश के घाटों पर चेतावनी दी जा रही
ऋषिकेश में गंगा वॉर्निंग लेवल के पास पहुंच गई है, जिससे एसडीआरएफ की घाटों पर तैनाती बढ़ा दी है। आरती घाट डूब गए हैं। लोगों को दूर रहने की अपील की जा रही है।

मध्यप्रदेश में 6 अगस्त से फिर तेज बारिश होगी

Advertisement

भोपाल। मप्र में बारिश के सिस्टम अभी दूर है। सोमवार को कहीं भी तेज बारिश नहीं हुई। बादल और बूंदाबांदी का दौर जरूर रहा। ऐसा ही मौसम अगले 2 दिन यानी, 4-5 अगस्त को रहेगा। मौसम केंद्र भोपाल की माने तो 6 अगस्त से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) का असर प्रदेश में दिखेगा और कई जिलों में भारी बारिश होगी। प्रदेश में पिछले 4 दिन से तेज बारिश नहीं हुई है। इससे ओवरऑल बारिश का आंकड़ा 16 प्रतिशत कम हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अब तक औसत 15.9 इंच (404.2 मिमी) बारिश हुई है, जबकि 19 इंच (482 मिमी) पानी गिर जाना था। इस तरह 3.1 इंच यानी, 16 प्रतिशत बारिश कम हुई है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें