Advertisement

क्या रोजाना 10 हजार कदम चलना सच में जरूरी है?

रोजाना 10 हजार कदम चलना हेल्दी और फिट रहने का एक आसान लेकिन असरदार आदत है जो शरीर को एक्टिव रखने के साथ-साथ दिल, दिमाग और वजन पर अच्छा असर डालती है.

Advertisement

आजकल फिट रहने के लिए लोग आसान और असरदार तरीकों की तलाश में रहते हैं और रोजाना 10 हजार कदम चलना ऐसा ही एक पॉपुलर तरीका बन गया है. इसे करने के लिए ना किसी खास इक्विपमेंट की जरूरत होती है और ना ही जिम जाने की. अगर आप इसे रोज एक महीने तक लगातार करते हैं, तो इसका असर शरीर और दिमाग दोनों पर साफ नजर आने लगता है. आइए जानते हैं कि इस आसान आदत से आपकी सेहत में क्या-क्या बदलाव आ सकते हैं.

10 हजार स्टेप्स चलने के फायदे क्या हैं?

Advertisement
  • वजन कम करने और कैलोरी बर्न करने में मदद
  •  हार्ट हेल्थ बेहतर होती है
  • ब्लड प्रेशर और शुगर कंट्रोल में सहायता
  •  स्ट्रेस और एंग्जायटी कम होती है
  •  नींद की क्वालिटी बेहतर होती है
  •  शरीर में एनर्जी बनी रहती है

क्या 10 हजार स्टेप्स जरूरी हैं?

विशेषज्ञों के मुताबिक हर व्यक्ति के लिए 10 हजार स्टेप्स जरूरी नहीं हैं। कई रिसर्च में सामने आया है कि रोज 6 से 8 हजार कदम चलना भी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। सबसे जरूरी बात है नियमित रूप से एक्टिव रहना।

Advertisement

यह भी पढ़ें: ज्यादा सोचने से आपका ही नुकसान, ऐसे करें ओवरथिंकिंग को कंट्रोल

किन लोगों को ज्यादा फायदा?

  • ऑफिस में लंबे समय तक बैठने वाले लोग
  • वजन कम करना चाहने वाले लोग
  •  डायबिटीज और बीपी मरीज
  •  बुजुर्ग, जिन्हें हल्की एक्सरसाइज की जरूरत होती है

मूड भी रहता है अच्छा

विभिन्न अध्ययनों के हिसाब से, अगर आप पहले से ही 10 हजार कदम प्रतिदिन के हिसाब से चलते हैं तो यह आपके मूड और दिमाग पर पॉजिटिव असर डालता है. आपके जोड़ों में लचीलापन बढ़ता है. रोजाना इतना चलने से आपकी कैलोरी भी बर्न होती है और यह आपके वजन को कम करने में मदद करता है. अगर आप तेज चलते हैं तो यह आपके फेफड़ों की क्षमता में सुधार करता है. दिल की सेहत भी इससे सुधरती है और दिल की बीमारी में 50 प्रतिशत तक की कमी आ सकती है. इससे महिलाओं में स्ट्रोक होने के चांस भी कम हो सकते हैं. यह डायबिटीज का खतरा भी कम करता है. इससे इम्यून सिस्टम में भी वृद्धि होती है और नींद भी पहले से बेहतर होती है.

भारत में चर्चित है 10 हजार कदम का फॉर्मूला

ऐसा नहीं है कि टहलने का अच्छे स्वास्थ्य से संबंध नहीं है. जानकार मानते हैं कि टहलना स्वस्थ दिल, स्वस्थ हड्डियों और पूरे शरीर की फिटनेस से जुड़ा हुआ है. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में फिजियोलॉजी डिपार्टमेंट में प्रोफेसर डॉ कुमार सर्वोत्तम कहते हैं, “अगर कोई हफ्ते में 5 दिन 10 हजार कदम चलता है तो इसे 30 मिनट की सामान्य वर्जिश के बराबर माना जा सकता है. हालांकि यह बात सभी लोगों के शरीर पर एक ही तरह से लागू नहीं होती है क्योंकि शरीर की बनावट, खान-पान की आदतें और अन्य शारीरिक क्रियाएं भी मायने रखती हैं.”

वहीं भारतीय न्यूट्रीशियनिस्ट निधि पांडेय कहती हैं, “मैं इस धारणा का समर्थन करती हूं और अपने क्लाइंट्स को 10 हजार कदम चलने के लिए प्रेरित करती हूं. कम से कम इससे लोगों के दिमाग में काम के दौरान अपनी कुर्सियों से उठकर चलने का खयाल बना रहता है. इस लक्ष्य के चलते वे थोड़ा कम लक्ष्य हासिल कर पाते हैं.”

कितना चलना आपके लिए सही?

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि एक्टिव रहने के लिए रोजाना कम से कम 5 से 8 हजार कदम चलना फायदेमंद होता है, जबकि 10 हजार स्टेप्स को एक आदर्श लक्ष्य माना जाता है।

उम्र और जरूरत के हिसाब से कितने स्टेप्स?

  • शुरुआती लोग — 4 से 5 हजार स्टेप्स
  • फिट रहने के लिए — 6 से 8 हजार स्टेप्स
  • वजन घटाने के लिए — 8 से 12 हजार स्टेप्स
  • सीनियर सिटीजन — 4 से 7 हजार स्टेप्स
  • ऑफिस में लंबे समय तक बैठने वाले लोग — हर घंटे थोड़ी वॉक जरूरी

क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट?

हेल्दी विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि सप्ताह में 150 मिनट तेज चलना आपकी सेहत के लिए जरूरी है. लेकिन अगर आप इस टारगेट से दूर हैं, तो धीरे-धीरे अपने कदमों की संख्या बढ़ा सकते हैं. शुरुआत छोटे कदमों से करें. आप दिन में 10 मिनट चल सकते हैं, फिर धीरे-धीरे इसे बढ़ाकर सप्ताह में पांच दिन 30 मिनट तक कर सकते हैं.

 

 

 

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें