Advertisement

नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य : सीएम डॉ. यादव

7वें अंतरराष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में मप्र के हरित ऊर्जा मॉडल का हुआ प्रेजेंटेशन

Advertisement

नई दिल्ली, एजेंसी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में आयोजित 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में कहा कि मध्यप्रदेश 2030 तक देश के 500 गीगावॉट गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता के राष्ट्रीय लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य नवकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा भंडारण और हरित औद्योगिक विकास के क्षेत्र में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है तथा आज देश के अग्रणी राज्यों में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है।

डॉ. यादव ने सम्मेलन में शामिल होने के लिए एयरपोर्ट से शिवाजी स्टेडियम तक दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन से यात्रा की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को अपनाना समय की आवश्यकता है। दिल्ली मेट्रो अपने संचालन में बड़े पैमाने पर सौर ऊर्जा का उपयोग करती है, इसलिए मेट्रो से यात्रा कर उन्होंने हरित ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें