Advertisement

एसआईएसएफ की 3 बटालियन बनेंगी : सीएम डॉ. मोहन यादव

मप्र पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी सीएम बोले- नए पदों की स्वीकृति जारी रहेगी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ी भर्ती की तैयारी है। भोपाल में आयोजित पुलिस विभाग के नवीन भर्ती एवं पदोन्नति आभार समारोह में डीजीपी कैलाश मकवाना ने बताया कि वर्ष 2026 में पुलिस विभाग के 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पुलिस बल को मजबूत करने के लिए भर्ती और पदोन्नति की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गृह विभाग की जिम्मेदारी उनके पास है, इसलिए वे इस विभाग पर विशेष ध्यान देते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस बल को मजबूत करने के लिए भर्ती, पदोन्नति और नए पदों की स्वीकृति आगे भी जारी रहेगी।

जुलाई 2026 में पुलिस विभाग के 58 संवर्गों के 27,534 अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है। इनमें 30 रक्षित निरीक्षक उप पुलिस अधीक्षक बने हैं। उन्होंने राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल (एसआईएसएफ) की तीन बटालियन गठित करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि एक बटालियन खंडवा में बनाई जाएगी, जबकि अन्य दो के स्थान बाद में तय किए जाएंगे।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभागीय और तकनीकी कारणों से लंबे समय तक पदोन्नतियां अटकी रहीं। उन्होंने कहा, 20 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हो गए। मुझे इसका मलाल है कि कई पुलिसकर्मियों को उनके कार्यकाल में पदोन्नति नहीं मिल सकी। अब पदोन्नति का रास्ता खुल गया है। उन्होंने कहा कि पदोन्नति से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें आगे बढऩे का अवसर मिलता है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें