क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप के आरोप में गिरफ्तार

कोलकाता, एजेंसी। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को रेप केस में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी मंगलवार को कोलकाता में हुई। यह मामला एक मेडिकल छात्रा की शिकायत पर दर्ज हुआ था, जिसमें पोरेल पर रेप, धमकी और अन्य आरोप लगाए गए हैं। पीडि़त ने जून में शिकायत दर्ज कराई थी। 23 साल के अभिषेक विकेटकीपर बैटर हैं। दिल्ली ने उन्हें 4 करोड़ रुपए में खरीदा था।
Advertisement
Advertisement







