इमरान हाशमी की दमदार वापसी, दर्शकों को पसंद आई ‘आवारापन 2’

इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. 19 साल बाद इमरान शिवम पंडित बनकर लौट आए हैं. 14 अगस्त को फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है. फिल्म का फर्स्ट रिव्यू भी सामने आ चुका है. आइए जानते हैं कि फैन्स ने शिवम पंडित के कमबैक को कैसा रिसपॉन्स दिया.
शुक्रवार की सुबह फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी. इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ को सोशल मीडिया पर अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है. एक्स पर फैन ने फिल्म को फंटास्टिक बताया और इसे 5 में से 4.5 रेटिंग दी है. इमरान की एक्टिंग के साथ ही फिल्म की स्टोरी की भी तारीफ की गई है.
इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शाम 4.30 बजे तक 8 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 8.01 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. फिल्म की ऑक्यूपेंसी 29 प्रतिशत दर्ज की गई है









