गोविंदा-रानी को साथ देख भड़कीं सुनीता, बोलीं- इंसान धोखेबाज होते हैं

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, मंगलवार को गोविंदा और उनकी कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार साथ में मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे। इसके ठीक अगले ही दिन, यानी बुधवार को सुनीता आहूजा ने पपराजी के सामने गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार का नाम लिए बिना उनपर निशाना साधा।
- सुनीता आहूजा का छलका दर्द
पति गोविंदा को कोमल रानी स्वर्णकार के साथ देख सुनीता आहूजा भड़क गईं। सुनीता आहूजा ने कहा, ‘इंसान लोगों को जितना भी प्यार करो मतलब नहीं है। धोखा ही देते हैं। जानवरों को प्यार करो। देखो हमेशा चिपके रहते हैं। जानवरों से प्यार करो, इंसानों से नहीं। धोखेबाज होते हैं इंसान।’
- कोमल रानी स्वर्णकार की मांग में लगा था सिंदूर
मंगलवार के दिन गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार के कई सारे वीडियोज समाने आए। एक वीडियो में कोमल रानी स्वर्णकार की मांग मे सिंदूर लगा भी नजर आया। ऐसे में लोग भड़क गए। हालांकि, बाद में जब पूरा वीडिया सामने आया तो पता चला कि बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए जब कोमल रानी स्वर्णकार ने अपना माथा टेका तब बप्पा के चरणों में लगा सिंदूर उनके सिर पर लग गया।
- सुनीता ने दी थी रानी पर तीखी प्रतिक्रिया
जुलाई में गोविंदा ने रानी को अपनी आगामी फिल्म ‘रूपा’ में नई सह-कलाकार के रूप में मीडिया के सामने पेश किया। उसके बाद कुछ समय पहले वह रानी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे। इस पर पैप्स ने जब सुनीता ने जब एक्टर ने उनकी प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने कहा, ‘ये कहवत सुना है कभी, ‘विनाश काले विपरीत बुद्धि’, उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है इसलिए ये सब करता है वो, मैं इस बारे में क्या कहूं?’
- गोविंदा और रानी पर लगाए थे आरोप
कुछ दिन पहले गोविंदा को अभिनेत्री रानी स्वर्णकार के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। इसके बाद गोविंदा और रानी के अफेयर की अटकलें लगने लगीं।इस बात पर पत्नी सुनीता ने भी पैपराजी के सामने प्रतिक्रिया दी। सुनीता ने कहा, ‘प्रमोशन फिल्म बनने के बाद होता है। ये बिना फिल्म के ही प्रमोशन कर रहे हैं। क्या बोल जाए। बेटी की उमर की लड़की को ले लेकर घूम रहा है। शर्म तो आनी चाहिए। कोई स्टैंडर्ड तो होना चाहिए। इसके बाद गोविंदा ने भी सुनीता को फटकार लगाई और गलत भाषा का प्रयोग करने के लिए खूब खरी-खोटी सुनाईं।









