Advertisement

विजय की ‘जन नायकन’ अब OTT पर मचाएगी धमाल, इस दिन होगी रिलीज

थलापति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब तक यह काफी धूम मचा रही है. भारत में इस फिल्म ने अब तक लगभग 195 से 196 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है और ग्लोबल मार्केट पर इसका कुल कलेक्शन 320 करोड़ के पार पहुंच गया है. भले ही इसकी रिलीज 6 महीने की देरी से हुई हो लेकिन थलपति को फैंस का भरपूर मिल रहा है. ऐसे में फिल्म के मेकर्स ने इसे लेकर एक नया अपडेट जारी किया है, जिसके अनुसार, उन्होंने बताा कि वह इस फिल्म को ओटीटी पर कब प्रीमियर करने जा रही है. तो चलिए जानते हैं कब और कहां रिलीज होगी विजय की जन नायकन?

Advertisement

21 अगस्त को ZEE5 पर होगी स्ट्रीम

एच. विनोथ के निर्देशन में बनी यह एक्शन-ड्रामा फिल्म 21 अगस्त को ZEE5 पर स्ट्रीम होगी। सिनेमाघरों में फिल्म देखने से चूक गए दर्शक अब घर बैठे इसका आनंद ले सकेंगे।

Advertisement

विजय के लिए खास है फिल्म

‘जन नायकन’ थलापति विजय के करियर की खास फिल्मों में शामिल है। इसे उनके अभिनय करियर का आखिरी फिल्म प्रोजेक्ट बताया गया है। फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और ममिता बैजू अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

Advertisement

भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ लड़ाई

फिल्म की कहानी वेटरी कोंडन नाम के एक निडर व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है। वह भ्रष्टाचार, अन्याय और ताकतवर अपराधियों के खिलाफ खड़ा होता है। कहानी में एक आम व्यक्ति के संघर्ष और समाज के लिए उम्मीद की आवाज बनने की यात्रा को दिखाया गया है।

फिल्म में बॉबी देओल ने मुख्य खलनायक की भूमिका निभाई है। अब थिएटर के बाद OTT रिलीज को लेकर भी विजय के फैंस में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें