Popup Image
Advertisement

ढाबे के उस्ताद को युवक ने डंडे से पीटा

उज्जैन। ढाबे पर खाना बनाने वाले उस्ताद को एक युवक ने पीटकर घायल कर दिया। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने मामला जांच में लिया है। प्रकाश पिता नगजी निवासी देवासरोड के साथ बुधवार रात नीलेश कुमावत ने डंडे से मारपीट की। प्रकाश ने बताया कि बीकेडी ढाबे पर वह उस्ताद है। देर रात यहां से खाना खाकर नीलेश जा रहा था तभी वाहन से टक्कर लगी। विवाद के बाद नीलेश चला गया और कुछ देर बाद लौटकर डंडे से पीटा। इसी प्रकार आनंदीलाल पिता बंशीलाल निवासी मुंडली तराना के साथ नाहरखेड़ी निवासी अर्जुन गुज्जर ने वाहन को साइड देने की बात पर मारपीट की और हाथ में पहने कड़े से सिर फोड़ दिया।

Advertisement

दो युवकों से हफ्तावसूली, मारपीट
उज्जैन। नीलगंगा थाना क्षेत्र में दो युवकों से बदमाशों ने हफ्तावसूली में रुपयों की मांग की और मारपीट कर घायल किया। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि पीयूष द्रोणावत पिता सुरेश निवासी संजय नगर नानाखेड़ा को घर के बाहर बुलाकर यश कौशल, प्रदीप सिंघम ने रुपयों की मांग की। रुपए नहीं देने पर मारपीट कर घायल किया। मामले में हर्ष द्रोणावत ने केस दर्ज कराया। इसी प्रकार रोहित यादव पिता राजू यादव निवासी लक्ष्मीपुरा के साथ नयारोड बालाजी परिसर में बदमाशों ने मारपीट की। रोहित प्रजापत निवासी न्यू इंद्रा नगर की रिपोर्ट पर बदमाशों के खिलाफ हफ्तावसूली और मारपीट का केस दर्ज किया गया है

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें