Advertisement

बिना जिम जाए फिट रहने के लिए अपनाएं ये 6 आसान तरीके

फिट रहना अच्छी और स्वस्थ जिंदगी के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन हर किसी के पास जिम जाने का समय नहीं होता। अच्छी बात यह है कि फिट रहने के लिए जिम जाना जरूरी नहीं है। आप जिम जाए बिना भी अपनी फिटनेस का ध्यान रख सकते हैं। तो आइये जानते है जिनकी मदद से आप बिना जिम जाए एक्टिव और फिट रह सकते हैं।

Advertisement

1.सुबह सिर्फ 10 मिनट की एक्सरसाइज करें

अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है तो भी सुबह 10–15 मिनट की एक्सरसाइज आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। आप जंपिंग जैक, स्क्वाट्स, पुश-अप्स और प्लैंक जैसी एक्सरसाइज को ट्राय कर सकते हैं। यह एक्सरसाइज मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और शरीर को एक्टिव रखने में मदद करती हैं।

Advertisement

2.ज्यादा से ज्यादा पैदल चलें

अगर आप पूरे दिन कुर्सी पर बैठे रहते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि छोटी दूरी के लिए पैदल चलें। ऑफिस में हर घंटे थोड़ी वॉक करें। फोन पर बात करते समय भी चलें। यह आदत आपकी कैलोरी बर्न करने में मदद करती है।

Advertisement

3.लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें 

अगर आप रोज लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करते हैं तो यह भी एक तरह की एक्सरसाइज है। सीढ़ियां चढ़ने से पैरों की मसल्स मजबूत होती है। इससे कैलोरी बर्न होती है और हार्ट हेल्थ भी बेहतर बनती है।

4.स्ट्रेचिंग को बनाएं आदत

लंबे समय तक बैठकर काम करने से शरीर में जकड़न और दर्द हो सकता है। इससे बचने के लिए दिन में 2–3 बार हल्की स्ट्रेचिंग जरूर करें। इससे शरीर को रिलैक्स करने में मदद करती है।

5.हेल्दी डाइट पर दें ध्यान

फिटनेस सिर्फ एक्सरसाइज से नहीं बल्कि सही खानपान से भी जुड़ी होती है। अपनी डाइट में फल और सब्जियां, प्रोटीन से भरपूर भोजन और पर्याप्त पानी को शामिल करें। जंक फूड और ज्यादा शुगर खाने से बचे।

6.पर्याप्त नींद लें

कई लोग फिटनेस के लिए एक्सरसाइज तो करते हैं लेकिन नींद को नजरअंदाज कर देते हैं। रोज़ाना 7–8 घंटे की नींद लेना शरीर के लिए बहुत जरूरी है। इससे शरीर की रिकवरी होती है और एनर्जी मिलती है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें