घर में पैसा नहीं टिकता? वास्तु की ये 7 गलतियां हो सकती हैं वजह

अच्छी कमाई के बाद भी अगर पैसा जल्दी-जल्दी खर्च हो जाता है और बचत नहीं हो पाती, तो इसकी वजह सिर्फ बढ़ते खर्च नहीं है। वास्तु शास्त्र में भी घर की कुछ चीजों और दिशाओं का संबंध धन से बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कुछ आसान बदलाव करने से सकारात्मक माहौल बना रह सकता है और धन से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं।
वास्तु की ये 7 गलतियां जो भूलकर भी नहीं करनी चाहिेए:
1.घर में टूटा हुआ आईना नहीं रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार टूटे आईने से घर में नकारात्मकता बढ़ सकती है, इसलिए इसे तुरंत घर से बाहर कर देना चाहिए।
2.उत्तर दिशा के स्वामी कुबेर हैं। इस दिशा में कभी गंदगी, कूड़ा नहीं होना चाहिए। इस दिशा को हमेशा स्वच्छ रखें।
3.अगर आपके घर में पानी का बहाव दक्षिण दिशा की ओर है तो घर में कभी पैसा नहीं टिकेगा। पानी की निकलने की सबसे सही दिशा उत्तर दिशा है।
4.नल से पानी नहीं टपकना चाहिए। नल से पानी टपकना बहुत अशुभ होता है। इससे आर्थिक समस्या घर को घेरती है।
5.बाथरूम को साफ-सुथरा और सूखा रखना चाहिए। गिला बाथरूम कर्ज का कारण बनता है।
6.घर के सामने पेड़, बिजली, खंभा या बड़ा पत्थर नहीं होना चाहिेए। यह आपके परिवार के सदस्यों पर नकारात्मक असर डालेगा।
7.किचन में चूल्हे पर हमेशा बर्तन चढ़ा होना भी अशुभ माना गया है। किचन में दवाइयां भी नहीं रखनी चाहिए।









