Advertisement

रक्षाबंधन की थाली में जरूर रखें ये 10 चीजें, जानिए हर सामग्री का महत्व

रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार और मजबूत रिश्ते का त्योहार है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उसकी सुख-समृद्धि व लंबी उम्र की कामना करती हैं। राखी बांधने के साथ इस दिन पूजा की थाली का भी खास महत्व माना जाता है।
रक्षाबंधन से पहले बहनें राखी और मिठाई की तैयारी तो करती ही हैं, साथ ही पूजा की थाली भी सजाती हैं। मान्यता है कि थाली में पूजा से जुड़ी कुछ खास चीजें रखने से पूजा पूरी विधि से की जा सकती है। आइए जानते हैं रक्षाबंधन की थाली में किन चीजों को रखना चाहिए और उनका क्या महत्व है।

Advertisement

1.कुमकुम या रोली

रक्षाबंधन की थाली में सबसे ज्यादा जरूरी है कुमकुम या रोली रखना। इससे बहनें भाई के माथे पर टीका करती हैं। भाई को टीका लगाने से पहले भगवानों को कुमकुम या रोली का टीका लगाएं।

Advertisement

2.अक्षत

अक्षत किसी भी पूजा में अनिवार्य माना जाता है और जब आप भाई को टीका लगाती हैं तो उसमें अक्षत रखना बहुत जरूरी माना जाता है। अक्षत को शुभता का प्रतीक माना जाता है। पूजा की थाली में इन्हें आप एक छोटी कटोरी में व्यवस्थित करके रखें।

Advertisement

3.राखी

रक्षाबंधन की सबसे जरूरी सामाग्री राखी मानी जाती है। भाई को राखी बांधने से पहले आपको सभी देवताओं को राखी बांधनी चाहिए। आप उसी संख्या के अनुसार थाली में राखी रखें जितनी आपके लिए जरूरी हो।

4.दीपक

रक्षाबंधन में राखी के साथ देवताओं की आरती भी की जाती है। इसके लिए आपको दीपक की आवश्यकता होती है। पूजा की थाली में आप घी का दीपक अवश्य बनाकर रखें। भाई को राखी बांधने के बाद इसी दीपक से आरती करें।

5.मिठाई या घेवर

किसी भी पूजा में भोग लगाना जरूरी माना जाता है। जब आप देवताओं को राखी बांध रहे हैं तो आप ध्यान रखे कि राखी बांधने के बाद मिठाई का भोग जरूर लगाएं। आप मिठाई की जगह घेवर भी रख सकते हैं।

6.ताजे फूल

रक्षाबंधन पर देवताओं की पूजा के साथ उन्हें उनकी पसंद के फूल भी अर्पित करने चाहिए। ऐसा करने से आपको ईश्वर की विशेष कृपा मिलती है।

7.मौली या कलावा

ऐसा माना जाता है कि भाई को राखी के साथ कलावा भी बांधना चाहिए। जब आप भाई की कलाई में राखी और कलावा दोनों बांधती हैं तो यह दोहरी सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है।

8.नारियल

रक्षाबंधन के दिन पूजा की थाली में नारियल जरूर रखना चाहिए। नारियल को श्री फल भी कहा जाता है जो भाई की सुरक्षा और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। किसी भी शुभ काम में नारियल को शामिल करने की प्रथा सदियों से चली आ रही है।

9.पानी से भरा कलश

पूजा की थाली में जल से भरा एक कलश भी रखना जरूरी होता है और आप जब भगवान को राखी बांधें तो जल से आचमन जरूर करें और भाई को राखी बांधते समय भी जल छिड़कें।

10.दूर्वा

पूजा की थाली में दूर्वा को जरूर शामिल करना चाहिए। मान्यता के अनुसार दूर्वा में अमृत का वास होता है। ऐसे में दूर्वा को अक्षत के साथ सिर पर रखना चाहिए। ऐसा करने से भाई को दीर्घायु का आशीर्वाद मिलता है।

अगर आप भी रक्षाबंधन की थाली में यहां बताई चीजों को रखती हैं, तो इससे आपको भाई को राखी बांधने में आसानी तो होती ही है और कोई भी चीज इधर-उधर नहीं ढूढ़नी पड़ती है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें